फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: पाकिस्तान में बैन हुईं इन सितारों की फिल्में, इस लिस्ट के सरताज बना बॉलीवुड का यह अभिनेता

Mon, 06 Nov 2023 05:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Nov 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs whose movie got banned in Pakistan Salman Khan Shahrukh Khan Sunny Deol Alia Bhatt
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भारत के रिश्तों की कहानी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन इन रिश्तों का असर कभी वहां के कलाकारों पर नहीं पड़ा था। दोनों ही देशों के कलाकारों ने एक-दूसरे की सिनेमा इंडस्ट्री में काम किया है। ऐसे में सितारों की फैन फॉलोइंग भी कमाल है। जहां भारत में पाकिस्तानी सितारों के काम की तारीफ लोग करते हैं, वहीं पाक के लोगों की जुबान पर भी भारतीय सितारों का नाम चढ़ा रहता है। लेकिन इतनी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद कई भारतीय सितारे ऐसे हैं, जिनकी फिल्मों पर पाक सरकार ने बैन लगाया है। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनकी फिल्में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बैन का सामना कर चुकी हैं।

Bollywood Celebs whose movie got banned in Pakistan Salman Khan Shahrukh Khan Sunny Deol Alia Bhatt
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान
दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में फैन फॉलोइंग रखने वाले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान यूं तो पाकिस्तान में बहुत प्रसिद्ध हैं, लेकिन उनकी फिल्में भी बैन का सामना कर चुकी हैं। किंग खान की तकरीबन पांच फिल्मों पर पाक सरकार ने बैन लगाया हुआ है।
Bollywood Celebs whose movie got banned in Pakistan Salman Khan Shahrukh Khan Sunny Deol Alia Bhatt
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान
भाईजान सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। हमेशा अपने फैंस के लिए खड़े रहने वाले सलमान खान को पाकिस्तान की जनता से भी खूब प्यार मिलता है। उनकी कई फिल्मों को पाकिस्तानी दर्शकों ने देखना पसंद किया है। हालांकि, पाक में बैन हुई फिल्मों में सलमान खान के हिस्से सबसे ज्यादा फिल्में आई हैं। भाईजान की तकरबीन आठ फिल्मों की रिलीज पर पाकिस्तान में रोक लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs whose movie got banned in Pakistan Salman Khan Shahrukh Khan Sunny Deol Alia Bhatt
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के एक्शन का हर कोई दीवाना है। फिर चाहे वह भारत में बैठा उनका कोई प्रशंसक हो या फिर सरहद पार के लोग। अक्षय कुमार की अदाकारी के दीवाने पाकिस्तान में भी मिलते हैं, लेकिन इसका बावजूद उनका नाम भी इस लिस्ट में आता है। अक्षय कुमार की पांच से ज्यादा फिल्में बैन हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Bollywood Celebs whose movie got banned in Pakistan Salman Khan Shahrukh Khan Sunny Deol Alia Bhatt
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान
एक साल में एक फिल्म करने का फॉर्मुला अपना चुके आमिर खान मिस्ट परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर हैं। उनकी फिल्मों में किसी भी चीज को बहुत बारीकी से दिखाया जाता है और वह इसी चीज के लिए मशहूर हैं। पाकिस्तान में भी आमिर खान की इस खासियत को लोग सलाम करते हैं। हालांकि, आमिर खान की भी तीन फिल्मों पर पाकिस्तान में ताला लग चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed