बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी के गलियारों में रिश्ते बनना और बिगड़ना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस लाइमलाइट भरी दुनिया में कई ऐसे नाम हैं जिनका रिश्ता सगाई और शादी के कार्ड छपने तक तो पहुंचा लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंध पाया। इनमे से कई सितारों ने तो दूसरी शादी कर ली लेकिन कई आज भी अकेले हैं।
2 of 6
तृषा कृष्णन
- फोटो : ट्विटर
तृषा कृष्णन और वरुण मनियन
साउथ फिल्मों में मुख्य रूप से सक्रिय रहीं तृषा कृष्णन की सगाई टूटी थी। साल 2015 के जनवरी महीने में बिजनेसमैन वरुण मनियन से तृषा की सगाई हुई थी हालांकि उसी साल के मई महीने में दोनों की सगाई टूट भी गई।
3 of 6
शिल्पा शिंदे और रोमित राज
- फोटो : social media
शिल्पा शिंदे और रोमित राज
शिल्पा शिंदे ने एक्टर रोमित राज के साथ सगाई की थी इतना ही नहीं दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन सात फेरे लेने से कुछ समय पहले दोनों के बीच झगड़े इतने बढ़ गए कि शिल्पा ने शादी करने से मना कर दिया।
4 of 6
Vivek Oberoi, Gurpreet Gill
- फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल
विवेक ओबेरॉय ने गर्लफ्रेंड गुरप्रीत गिल से सगाई की थी। सगाई के कुछ वक्त बाद आपसी रिश्ते बिगड़ने लगे और शादी होने से पहले ही दोनों अलग हो गए।
5 of 6
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की 2002 में सगाई हुई थी। इस वक्त करिश्मा स्टार बन चुकी थी और अभिषेक इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन शादी होने के पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया। जिसके बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की और अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या से। हालांकि करिश्मा और संजय का तलाक भी हो चुका है।