मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। फेस्टिवल के दसवें साल के जश्न की शुरुआत गुरुवार की सुबह मेलबर्न के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में हुई। इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने दिल की बात कही।
2 of 6
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया में अपनी फिल्म चक दे इंडिया की शूटिंग के दिनों की याद करते हुए इस बार के फेस्टिवल के मुख्य अतिथि शाहरुख खान ने कहा- '2006-07 में मैं जब यहां आया था उस वक्त मैं उभरता सुपरस्टार था, जो हिट पर हिट फिल्में दे रहा था। और अब जब मैं यहां फिर से आया हूं, तो अब भी एक उभरता हुआ सुपरस्टार ही हूं जो उतनी हिट फिल्में नहीं बना रहा है, जितनी मैं चाहता हूं।'
3 of 6
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सेलेब्स
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इसके बाद शाहरुख ने कहा- 'जब मैं इस शहर में चक दे की शूटिंग कर रहा था, तो मैं सेट पर क्रू मेंबर्स के साथ ट्रीवियल गेम खेला करता था। भारतीय फिल्म अभिनेता होने के नाते, हम अक्सर स्थानीयता महसूस करते हैं। ये देखना दिलकश है कि यहां के भारतीय प्रवासियों, यहां बसे भारतीयों की दूसरी पीढ़ी के लोगों की वजह से भारतीय सिनेमा यहां सबकी नजर में आ रहा है।'
4 of 6
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख ने आगे बात करते हुए कहा- 'यह बहुत ही खुशी की बात है और हर भारतीय को इस बात पर गर्व है। मैं सभी की तरफ से कह रहा हूं, कि हम यहां आकर बहुत खुश हैं।'
5 of 6
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सेलेब्स
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस मौके पर मेलबर्न में ज़ोया अख्तर, रीमा दास, त्यागराजन कुमारराजा, अर्जुन कपूर, तब्बू और फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन भी मौजूद रहे। बता दें कि मेलबर्न का इंडियन फिल्म फेस्टिवल 8 अगस्त से 15 अगस्त तक मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में चलेगा।