हर एक फैन यह जानने के लिए काफी उत्सुक रहता है कि आखिर परदे के पीछे उनके चहेते सितारे क्या कर रहे होते हैं। जी हां जैसा की हम हर दिन आपको आपके फेवरेट सितारे से रुबरू करवाते हैं, और यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि इन दिनों उनके फेवरेट स्टार कर क्या रहे हैं। तो दोस्तों एक झलक इन स्टार पर भी।
टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड के एक्शन मैन यानी टाइगर श्रॉफ को बांद्रा में गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ देखा गया। पता हो कि टाइगर इन दिनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं।
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्टर अरबाज खान की एक्स पत्नी मलाइका को भी मुंबई की एक खास जगह पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
दिशा पटानी
एक्टर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी को भी टाइगर श्रॉफ के साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान यह कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।