फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स जो कुछ भी करते हैं वह सब तुरंत सुर्खियों में आ जाता है। ये सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कोई अफेयर की वजह से सुर्खियां बटोरता है, कोई अपनी फिल्मों के कारण तो कोई शादी की वजह से चर्चा में आ जाता है। लेकिन सिनेमा जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सरेआम एक-दूसरे को पब्लिकली किस कर चुके हैं-
Celebs Publicly Kissed: बॉलीवुड के इन सितारों ने पब्लिकली किस करके मचा दी थी हलचल, खूब वायरल हुईं थीं तस्वीरें
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों को अक्सर साथ में सार्वजनिक जगहों पर स्पॉट किया जाता है। कुछ समय पहले शाहिद और मीरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों एक-दूसरे को पब्लिकली किस करते हुए नजर आ रहे थे।
इसे भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla jaa: सेमीफाइनल से बाहर हुईं निया शर्मा और नीति टेलर, एक्ट्रेस बोलीं- खुद से ज्यादा निया के...
सोनम कपूर
सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर में हाल ही में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया है। सोनम और आनंद की शादी के बाद उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें कपल एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे थे।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहद रोमांटिक कपल हैं। दोनों को अक्सर साथ में सार्वजनिक जगहों पर स्पॉट किया जाता है। रणवीर और दीपिका भी कई मौकों पर एक दूसरे को लिप किस करते हुए देखे जा चुके हैं।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। दोनों की शादी बहुत ही सादगी से हुई थी। अपनी ही शादी के दौरान केक कटिंग सेरेमनी के बाद दोनों की किस करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं।