बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां कई प्रेम कहानियां शुरू हुईं। कुछ अपने मुकाम तक पहुंचने में सफल रहीं, तो कुछ बीच रास्ते में ही दम तोड़ गईं। कुछ शादी कर एक दूसरे के साथ बहुत अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। तो वहीं कुछ ऐसी भी प्रेम कहानियां हैं, जिन्होंने शुरुआती दौर में अपने प्यार के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में ऐसी नफरत भरी की एक-दूसरे के ऊपर कीचड़ उछालने और बुरा भला कहने का एक भी मौका इन सितारों ने नहीं छोड़ा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने एक्स की सरेआम धज्जियां उड़ाई हैं।
Bollywood EX-Couples: सरेआम अपने एक्स की धज्जियां उड़ा चुके हैं ये सितारे, मीडिया के सामने लगाए गंभीर आरोप
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अपने ब्रेकअप को लेकर पब्लिकली कभी बात नहीं की थी। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहिद से सवाल पूछा गया कि क्या वह दोबारा करीना के साथ काम करना पसंद करेंगे? इसक जवाब देते हुए शाहिद ने कहा था कि अगर मेरा डायरेक्टर मुझे किसी गाय या भैंस के साथ भी काम करने को कहेगा तो भी मैं कर लूंगा। हालांकि बाद में दोनों ने ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में काम किया था, लेकिन दोनों साथ में नजर नहीं आए थे। इसके अलावा एक बार शाहिद ने कहा था कि मैंने इस दौरान काफी कुछ सीखा, हो सकता है कि मैं अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं हूं लेकिन मेरी फिल्म तब हिट हुई जब मैंने करीना से ब्रेकअप कर लिया।
Deepika-Ranveer: पति रणवीर सिंह के साथ बोट पर मस्ती करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो
कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने ऋतिक रोशन को लेकर कई बातें कही हैं। एक टीवी शो में कंगना ने कहा कि ऋतिक रोशन ने पहले उनका इस्तेमाल किया और बाद में अपने रिलेशनशिप से बिल्कुल मुकर गए। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ऋतिक को लेकर कई बातें लिखी थीं। वहीं, ऋतिक रोशन और राकेश रोशन पर अपनी इमेज खराब करने का आरोप भी लगाया था। दोनों के बीच का यह विवाद काफी समय तक चला और अभी भी कंगना बिना नाम लिए ऋतिक पर तंज कसती नजर आती हैं।
Kantara Box Office: 'केजीएफ' को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर आगे निकली 'कांतारा', बजट से 20 गुना ज्यादा कर डाली कमाई
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने साल 2004 में अमृता सिंह से तलाक लिया था। एक इंटरव्यू में सैफ अली खान का कहना था कि उस वक्त मैं एक ऐसे दौर से गुजर रहा था जब मेरा खुद पर आत्मविश्वास खत्म हो चुका था। वहीं, लोग मुझे इस तलाक के लिए बहुत बुरा फील कराते थे, जैसे कि मुझे शर्म से मर जाना चाहिए। यह अच्छा नहीं होता कि आपको बार-बार याद दिलाया जाए कि आप कितने बेकार हैं और हर समय अपनी मां-बहन को लेकर ताने नहीं सुन सकते। मैं और मेरा परिवार रोज ताने सुनता था। मैंने बहुत बुरे दिन देखे हैं।
YRF Talent: ‘पठान’ की रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स को बड़ा झटका, इस सुपरस्टार ने छोड़ा टैलेंट एजेंसी का साथ
साजिद खान
साजिद खान इन दिनों 'बिग बॉस 16' में नजर आ रहे हैं और मीटू के आरोप के चलते विवादों में घिरे हुए हैं। वहीं, साजिद खान काफी समय तक जैकलीन फर्नांडीज को डेट कर रहे थे और दोनों 2012 में अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद साजिद ने कहा था कि जब आपकी जिंदगी में औरत नहीं होती तो आप खुद पर काम करते हैं। 'हिम्मतवाला' की शूटिंग छोड़कर मैं उनके साथ वेकेशन पर गया और फिल्म पिट गई। उसके बाद मैंने वेकेशन पर जाना बंद कर दिया।
Amber Heard: एक्स बॉयफ्रेंड एलन मास्क के आते ही एम्बर हर्ड ने ट्विटर को कहा बाय, डिलीट किया अपना अकाउंट