बॉलीवुड में अब स्टारकिड्स के आने की झड़ी लग गई हैं। क्योंकि कुछ हीरोइन फ्लॉप होने से घर बैठ गई हैं तो कुछ ने अपना घर बसा लिया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस हैं जो पर्दे पर फ्लॉप होने के बाद अपने फैमिली करियर को आगे बढ़ा रही हैं। दरअसल, 2017 में कुछ एक्ट्रेस मां भी बनीं हैं..आइए जानते हैं इनके बारें में...
ईशा देओल
एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने बॉलीवुड में लगातार फ्लॉप होने के चलते फिल्म जगत से किनारा कर लिया और बिजनेसमैन भारत तख्तानी से 29 जून 2012 में शादी कर ली। लेकिन शादी के पांच साल बाद 2017 में ईशा के यहां किलकारिया गूंजी। दरअसल, 20 अक्टूबर को 2017 को ईशा ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम है राध्या।
आसिन
बॉलीवुड में सुपरिहट फिल्म गजनी से एंट्री करने वाली आसिन खान भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 2016 में उन्होंने माइक्रोमेक्स कंपनी के हैड राहुल शर्मा से शादी कर ली। बता दें कि आसिन ने लव मैरिज की थी। वहीं, शादी के दो साल बाद 29 अक्टूबर 2017 को एक बेटी को जन्म दिया। आसिन की बेटी को देखने सबसे एक्टर अक्षय कुमार देखने गए थे।
सोहा अली खान
एक्टर कुनाल खेमू से लव मैरिज कर सोहाअली खान ने भी 29 सिंतबर 2017 में एक बेटी को जन्म दिया। कुनाल और सोहा की बेटी का नाम इनाया है। वहीं, दिसंबर 2016 में सोहा की भाभी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी एक बेटे को जन्म दिया था। बता दें कि सोहा का भी फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है।
उर्वशी शर्मा
एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा को बहुत कम लोग ही जानते हैं। फिर्म शापित में एक्टर और सिंगर आदित्य चोपड़ा के साथ नजर आई थी। लेकिन उन्होंने जल्दी सचिन जोशी से शादी कर अपना घर बसा लिया। बता दें कि 26 नवंबर 2017 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। चार साल पहले उन्हें बेटी हुई थी। नये जन्मे बच्चे का नाम शिवांश है।