बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा अपनी लग्जरी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। इनकी शादियां उससे जुड़े हर फंक्शन सबकुछ एकदम परफेक्ट और रॉयल होता है। ये सेलेब्स जितनी महंगी शादियां करते हैं, उतनी ही महंगी उनकी एंगेजमेंट रिंग होती है। बॉलीवुड में भी ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिनको उनके पार्टनर से काफी महंगी एंगेजमेंट रिंग्स मिल चुकी हैं। तो चलिए उन अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने जब निक जोनस से सगाई की थी तो सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की डायमंड रिंग प्लेटिनम में डायमंड से सजी हुई थी। इस साइज की डायमंड रिंग की कीमत भारतीय रुपए में करीब 2.1 करोड़ रुपए है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी से 24 अक्टूबर, 2009 को सगाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज ने शिल्पा को 20 कैरेट हार्ट शेप सॉलिटेयर इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी। ये रिंग लंदन से खरीदी गई थी। इसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जाती है।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2018 में सात फेरे लिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट ने अनुष्का को जो रिंग दी थी वह काफी सर्च करने कके बाद ऑस्ट्रिया आधारित एक डिजाइनर से ली थी। इस रिंग की कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जाती है।