बॉलीवुड की दुनिया खूबसूरती से पटी पड़ी है। देश में खूबसूरती का पैमाना हमेशा से ही गोरे रंग को माना जाता रहा है। ऐसे में रंगभेद की बातें भी हमेशा सामने आती रहती है। हाल ही में बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी रंगभेद को लेकर लोगों पर तंज कसा है। दरअसल कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सुहाना की तस्वीरों पर 'काली' या रंगभेद को लेकर कई टिप्पणियां कीं। सुहाना ने इन लोगों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। ऐसे में आपको इस पैकेज में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनकी सफलता के बीच कभी उनका सांवला रंग नहीं आया और उन्होंने अपने हुनर के दम पर अपनी एक बड़ी पहचान बनाई।
सफलता के बीच नहीं आया इन अभिनेत्रियों का सांवला रंग, एक ने तो 'विश्व सुंदरी' बन लहराया परचम
एंटरटेनमें डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 01 Oct 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन