फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shahrukh khan film raees director Rahul Dholakia questioned shifting National Film Awards from Delhi to Gujrat

राहुल ढोलकिया: दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार; आयोजन स्थल बदलने पर निर्देशक ने उठाए सवाल

Tue, 08 Sep 2026 02:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Sep 2026 02:34 PM IST
सार

Rahul Dholakia On National Film Awards: 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन इस बार दिल्ली के बजाय गुजरात में किया जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले पर निर्देशक राहुल ढोलकिया ने सवाल उठाया है। जानें निर्देशक ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

विज्ञापन
shahrukh khan film raees director Rahul Dholakia questioned shifting National Film Awards from Delhi to Gujrat
शाहरुख खान के साथ निर्देशक राहुल ढोलकिया - फोटो : X

विस्तार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार बदलाव किया गया है। बीते 72 साल से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन दिल्ली में होता आया है पर इस साल पहली बार इसका आयोजन गुजरात में किया जाएगा। इस मामले पर शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने सवाल उठाए हैं। जानें क्या बोले राहुल? 

विज्ञापन


राहुल ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?  
निर्देशक राहुल ढोलकिया ने इस आयोजन के गुजरात में होने का विरोध किया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मुझे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की मेजबानी के लिए दिल्ली से कोई खास लगाव नहीं है, लेकिन मैं गुजरात में इसे स्थानांतरित करने पर सवाल उठाता हूं। गुजरात ही क्यों? जब आप किसी दूसरे शहर/राज्य में पुरस्कार देने की परंपरा तोड़ रहे हैं, तो क्यों न यह सम्मान उस राज्य को दिया जाए जिसने सिनेमा में योगदान दिया हो? जैसे महाराष्ट्र, केरल या तमिलनाडु। या हैदराबाद जैसा शहर भी हो सकता है।'

विज्ञापन

shahrukh khan film raees director Rahul Dholakia questioned shifting National Film Awards from Delhi to Gujrat
राहुल ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकें है राहुल  
2007 में निर्देशित फिल्म 'परजानिया' के लिए राहुल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। फिल्म की कहानी 2002 में हुए गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। फिर उन्होंने शाहरुख खान अभिनीत कमर्शियल फिल्म ‘रईस’ का निर्देशन किया। इस फिल्म की कहानी गुजरात के एक शराब तस्कर पर बनाई गई थी।

shahrukh khan film raees director Rahul Dholakia questioned shifting National Film Awards from Delhi to Gujrat
ममूटी, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

नेशनल फिल्म अवॉर्ड के बारे में 

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन गुजराज के एकता नगर (केवड़िया) में होगा। 22 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  पुरस्कार प्रदान करेंगी। केवड़िया, जिसका नाम बदलकर अब एकता नगर कर दिया गया है, वहां दुनिया की सबसे ऊंची (597 फीट) प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। 

  • इस साल 2024 में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया है। 
  • वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। 
  • अभिनेता ममूटी को  फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा। 
  • फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रुप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 
  • रणदीप हुड्डा को फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed