सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि कुछ दिनों पहले उन्हें बड़ा हार्ट अटैक आया था। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया था कि उनके हृदय में 95 फीसदी ब्लॉकेज था, जिसकी वजह से डॉक्टरों को एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस समेत इंडस्ट्री के लोग भी हैरान रह गए थे।
Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद पटरी पर लौट रही सुष्मिता सेन की जिंदगी, वर्कआउट करती नजर आईं अभिनेत्री
ट्रीटमेंट के बाद अब एक्ट्रेस की जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने अब वापस से वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। सुष्मिता ने हाल ही में एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस फोटो में वह स्ट्रेचिंग करती दिख रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि कार्डियालॉजिस्ट की इजाजत के बाद उन्होंने वर्कआउट दोबारा शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।
Dhoom 4: सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतरेगी सिद्धार्थ आनंद और SRK की जोड़ी, 'धूम 4' को लेकर हुआ बड़ा एलान
View this post on Instagram
सुष्मिता के इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''आपको वापस देखकर बहुत अच्छा लगा।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मैम आप प्रेरणा हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मैंने भी व्हील योगा ट्राई किया है। यह बहुत शानदार है।'' इसके अलावा बहुत से लोगों ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
Shabana Azmi Holi 2023: मुंबई में होली की धूम, शबाना आजमी के घर रंग जमाने पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं, तभी उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें एंजियोप्लास्टी की सलाह दी। बता दें कि डॉक्टरों ने ब्लॉकेज को हटाने के लिए उनके हार्ट में स्टेंट लगाया है।
Nawazuddin Siddiqui: अपने स्टाफ को पीटते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी! भाई शमास ने अभिनेता पर फिर लगाए गंभीर आरोप
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता ने अब तक कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। वेब सीरीज आर्या और आर्या 2 में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकती है।
Alia Bhatt: आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सेट से दी बधाई, कहा- रंगीली रानी की तरफ से हैप्पी होली