Nawazuddin Siddiqui: अपने स्टाफ को पीटते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी! भाई शमास ने अभिनेता पर फिर लगाए गंभीर आरोप
नवाजुद्दीन के भाई शमास सिद्दीकी का कहना है कि अभिनेता नियमित रूप से अपने स्टाफ को पीटते हैं। अपने द्वारा लगाए गए आरोप के लिए उन्होंने एक एक वॉयस रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर शेयर की है।
विस्तार
पिछले काफी समय से अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी विवादों में चल रहे हैं। एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी और उनके बीच जहां मामला खराब होता जा रहा है, वहीं इसी नवाजुद्दीन की मेड ने दुबई से एक वीडियो शेयर कर उनपर तरह-तरह के इल्जाम लगाए थे। लेकिन, तुरंत ही उसने अपना बयान बदल दिया था। हालांकि, अभिनेता की पत्नी ने उनपर रेप केस दर्ज कराते हुए और गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां एक तरफ नवाजुद्दीन पत्नी की तरफ से चल रही मार झेल रहे हैं, वहीं उनके भाई शमास खान भी अभिनेता पर रोज नए आरोप लगा रहे हैं। आज उन्होंने होली के अवसर पर फिर एक बार ऑडियो जारी कर नवाज पर अपने स्टाफ को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।
नवाजुद्दीन के भाई शमास सिद्दीकी का कहना है कि अभिनेता नियमित रूप से अपने स्टाफ को पीटते हैं। अपने द्वारा लगाए गए आरोप के लिए उन्होंने एक एक वॉयस रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर शेयर की है। इसे साझा करते हुए शमास ने ट्वीट किया, 'यह वीडियो होली के गिफ्ट के तौर पर मिला...रूटीन के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने स्टाफ को पीटता है- उसका मैनेजर बता रहा है कि उसने अपने लड़के को दूसरी बार मारा। हालांकि, इस गधे को हवाई अड्डे और ऑफिस में भी पीटा गया। इसका प्रॉपर वीडियो जारी किया जाएगा। ग्रेट मैन विवादित पुरुष।'
Got this video as a gift of #Holi 🤣...As per routine, #NawazuddinSiddiqui beats his staff – his manager is telling that he hit his boy for the second time.
— Shamaas Nawab Siddiqui (@ShamaasNS) March 7, 2023
Although this donkey has also been beaten in the airport and office.
Its proper video will be released
Great Man… https://t.co/Ztv0WxyGjX pic.twitter.com/CRv4fUNC2H
इससे पहले शमास कई बार नवाजुद्दीन को लेकर बयान दे चुके हैं। अभिनेता की मेड द्वारा लगाए गए इल्जामों पर भी शमास ने रिएक्ट किया था। इसके साथ ही एक साक्षात्कार में, शमास ने नवाजुद्दीन पर तंज कसते हुए कहा था, 'नवाज हमारा ख्याल रखते हैं, लेकिन उसने किसी भाई का करियर नहीं बनाया है। वह हमारे लिए संपत्तियां खरीदते हैं, लेकिन वह जैसे दिखते हैं वैसे नहीं हैं। वह एक बहुत ही उलझे हुए इंसान हैं। वह लोगों को छोड़ देता है- आलिया और मैं इसके दो उदाहरण हैं।'
Alia Bhatt: आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सेट से दी बधाई, कहा- रंगीली रानी की तरफ से हैप्पी होली
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनकी पत्नी अलिया द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर पिछले दिनों चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें अभिनेता ने बहुत कुछ लिखा था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्विटर पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है-यह कोई आरोप नहीं है लेकिन मैं अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपना बयान भी अटैच किया है, जो वह इस मामले में कहना चाहते हैं। एक्टर ने लिखा है कि मेरी चुप्पी के कारण मुझे लोग बुरा इंसान समझ रहे हैं, मैं अब तक सिर्फ इसलिए खामोश था क्योंकि मैं जानता हूं कि यह सब तमाशा मेरे बच्चे कहीं न कहीं से पढ़ेंगे।
This is not an allegation but expressing my emotions. pic.twitter.com/6ZdQXMLibv
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) March 6, 2023