मोनिका बेदी ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद वह अबू सलेम को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। हालांकि अब अभिनेत्री बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। मोनिका हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। मोनीका बेदी ने खुलासा किया कि उनको करण जौहर में लीड रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने खुद इस मौके को अपने हाथों से गंवा दिया।
2 of 5
मोनिका बेदी
- फोटो : insta
मोनिका बेदी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म मेकर सुभाष घई की होली पार्टी में थीं। वहां उनकी मुलाकात राकेश रोशन से हुई। थोड़ी देर की बातचीत के बाद राकेश ने मोनिका को अपना कार्ड दिया और कॉल करने के लिए कहा। तब वह सोच रहीं थीं कि उन्होंने अपना कार्ड क्यों दिया, वह तो एक एक्टर हैं। मोनिका ने कार्ड फाड़कर फेंक दिया।
इसे भी पढ़ें- Ruslaan: मनाली में भारी बारिश में फंसे रुस्लान सुरक्षित पहुंचे मुंबई, वीडियो शेयर कर कहा - 'अब बस दुआ करो..'
3 of 5
मोनिका बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना के कुछ महीने बाद मोनिका के मैनेजर ने उनसे पूछा, 'आप राकेश रोशन से क्यों नहीं मिले ? वह आपको करण अर्जुन में सलमान खान के अपोजिट कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे'। बता दें कि बाद में इस फिल्म में बिंदिया नाम का किरदार ममता कुलकर्णी ने निभाया था । करन अर्जुन में शाहरुख खान, काजोल और दिवंगत अमरीश पुरी ने अहम किरदार अदा किए थे।
4 of 5
मोनिका बेदी
- फोटो : instagram/memonicabedi
मोनिका बेदी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैं चीजों को समझ नहीं पा रही थी। मैं सिर्फ फिल्में देखती थी, बस एक्टर और एक्ट्रेस को ही जानती थी। मैं उस समय डायरेक्टर, प्रोड्यूसर बसे बहुत ज्यादा परिचित नहीं थी।' मोनिका बेदी ने यह भी कहा कि उन्हें उस मौके को चूक जाने का कोई अफसोस नहीं है।
5 of 5
मोनिका बेदी
- फोटो : insta
इस दौरान मोनिका बेदी ने कहा कि उनकी अपनी डांस क्लासेस के चलते मनोज कुमार ने उन्हें खोज निकाला था। वह उनके निर्देशन में काम करने वाली थी। हालांकि, यह फिल्म कभी बनी ही नहीं। बाद में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से मुक्त कर दिया गया।