Ruslaan: मनाली में भारी बारिश में फंसे रुस्लान सुरक्षित पहुंचे मुंबई, वीडियो शेयर कर कहा - 'अब बस दुआ करो..'
टीवी एक्टर रुसलान मुमताज बीते दिनों मनाली में आईं बाढ़ में फंसे हुए थे। वहीं अब एक्टर ने अपना अपडेट दिया है और बताया है कि वह मनाली से सुरक्षित निकल गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से रुस्लान मुमताज भारी बारिश और बाढ़ के बीच हिमाचल प्रदेश के मनाली में फंसे हुए थे। एक्टर लगातार सोशल मीडिया पर अपना अपडेट दे रहे थे। अब एक्टर वहां से सुरक्षित वापस मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की है।
एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरी जान बख्शने के लिए धन्यवाद। दूसरे वीडियो पर उन्होंने लिखा- बाय बाय, दोबारा मिलेंगे। जब आपका मूड अच्छा होगा। इसी के साथ उन्होंने फ्लाइट की टिकट दिखाते हुए लिखा- बस प्रार्थना
कीजिए कि मुंबई पहुंच जाऊं। गुड बाय मनाली।
यह भी पढ़ें: धनुष से तलाक के बाद दूसरी शादी करने जा रहीं ऐश्वर्या रजनीकांत? जानें वायरल खबर का सच