कहते हैं प्यार कोई बंधन नहीं देखता। तभी तो पर्दे पर चाहे जो किरदार हों लेकिन असल जिंदगी में जब कोई कलाकार अपना जीवन साथी चुनता है तो सभी बंधनों से परे होता है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका दिल शादीशुदा सितारों पर आया है। तो चलिए बताते हैं ऐसी ही हीरोइनों के बारे में जिन्होंने पहले से शादीशुदा या फिर तलाकशुदा पुरुषों से शादी की।
2 of 6
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
- फोटो : instagram/dreamgirlhemamalini
धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। जिनसे दोनों के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं। हेमा मालिनी से धर्मेंद्र ने दूसरी शादी की। दोनों की दो बेटियां एशा देओल और आहना देओल हैं। पहली पत्नी के होते हुए धर्मेंद्र दूसरी शादी नहीं कर सकते थे इस वजह से उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।
3 of 6
सिद्धार्थ राय कपूर और विद्या बालन
- फोटो : instagram/viralbhayani
विद्या बालन ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। सिद्धार्थ की ये तीसरी शादी है। तलाक के बाद उन्होंने विद्या बालन से शादी की। सिद्धार्थ ने पहली शादी बचपन की दोस्त से की थी। उन्होंने दूसरी शादी एक टीवी प्रोड्यूसर से की थी।
4 of 6
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें
- फोटो : instagram/shilpashettians
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। राज कुंद्रा की पहली पत्नी का नाम कविता है। कविता ने शिल्पा पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि अभिनेत्री ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि वह राज की जिंदगी में तब आईं जब कविता से अनबन चल रही थी। राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी का एक बेटा वियान है। वहीं उनकी बेटी समीशा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।
5 of 6
श्रीदेवी, बोनी कपूर
- फोटो : फाइल
श्रीदेवी को सेट पर देखते ही बोनी कपूर को प्यार हो गया था। बोनी कपूर ने पहली शादी मोना कपूर से की थी। दोनों के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। बाद में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की। इनकी दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हुईं।