बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ पेरिस के एक अपार्टमेंट में जानलेवा हमले की घटना हुई है। खबर है कि पेरिस में दोस्त की शादी से लौटते वक्त अपार्टमेंट के पास कुछ नकाबपोशों ने उन पर आंसू गैस छोड़ी और उनके साथ मारपीट की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर जानलेवा हमला, नकाबपोशों ने आंसू गैस से किया स्प्रे
गौरतलब है कि ये वही अपार्टमेंट है जहां कुछ दिनों पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियन के साथ भी मारपीट और लूटपाट हुई थी।
किम आजतक उस सदमे से उबर नहीं पाई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर जानलेवा हमला, नकाबपोशों ने आंसू गैस से किया स्प्रे
पुलिस के मुताबिक इस हमले में मल्लिका बाल-बाल बचीं लेकिन इस पूरी घटना से मल्लिका बुरी तरह खौफजदा हो चुकी हैं। घटना के वक्त मल्लिका के साथ उनका एक दोस्त भी उनके साथ था।
उसी ने घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर जानलेवा हमला, नकाबपोशों ने आंसू गैस से किया स्प्रे
मल्लिका के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वो फ्लैट के पास पहुंचे वहां कुछ नकाबपोशों ने उन पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से उन पर आंसू गैस से स्प्रे किया गया।
पुलिस को शक है कि मल्लिका के हमलावर वहां पहले से मौजूद थे और वो पूरी तैयारी करके आए थे। अंधेरा होने और सभी हमलावरों के मुंह पर नकाब होने के चलते मल्लिका किसी को पहचान नहीं पाईं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर जानलेवा हमला, नकाबपोशों ने आंसू गैस से किया स्प्रे
पुलिस के मुताबिक हमले का असली कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती जांच में इसे लूटपाट के लिए किए गए हमले की नजर से देखा जा रहा है।
पेरिस का ये अपार्टमेंट बहुत मशहूर है और कई बड़ी हस्तियां यहां रहने के लिए आती रहती हैं। लेकिन इस घटना के बाद इंडस्ट्री में एक खौफ बैठ गया है और लोग तरह तरह की आशंकाएं जाहिर कर रहे हैं।