{"_id":"5e92d2248ebc3e6f974afc17","slug":"bollywood-actress-madhuri-dixit-dances-with-her-dog-during-quarantine-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पैरों में घुंघरू बांध अपने डॉगी के साथ थिरकीं 'धक-धक गर्ल', वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: पैरों में घुंघरू बांध अपने डॉगी के साथ थिरकीं 'धक-धक गर्ल', वीडियो हो रहा वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 12 Apr 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Social Media
Link Copied
इन दिनों कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड के गलियारे तो बंद हैं। लेकिन फिर भी बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने फैन्स के साथ तालमेल बनाए हुए हैं। लॉकडाउन के बीच पूरा बॉलीवुड अब आपको मिल रहा है सोशल मीडिया पर। सभी बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। ये सेलेब्स अपने पूरे दिन कए गए कामों को अपने फैन्स के साथ साझा करते हैं। तो वहीं अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हो गया है।
Trending Videos
2 of 5
madhuri dixit
- फोटो : madhuri dixit
माधुरी दीक्षित के डांस का तो हर कोई दीवाना है। ऐसे में उनके डांस के वीडियो देखने के लिए फैन्स हमेशा तत्पर रहते हैं। हाल ही में माधुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित पैरों में घुंघरू पहनी हुई हैं और घर में ही कूद कूदकर खूब डांस कर रही हैं। लेकिन इस वीडियो में माधुरी अकेली नहीं माधुरी के साथ कोई और भी इस वीडियो में उनकी थीप पर ही नाच रहा है।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Social Media
इस वीडियो में माधुरी के साथ डांस कर रहा है उनका पालतू डॉग। वीडियो में माधुरी खुद भी मस्ती से कूद-कूदकर डांस कर रही हैं। साथ ही उनका डॉग भी उनके पीछे-पीछे कूद रहा है। वीडियो के अंत में माधुरी अपने डॉग को प्यार करते हुए दिखाई देती हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में माधुरी ने लिखा, 'वह जो हमेशा मेरी तरफ रहता है। वह जो हमेशा मेरा मनोरंजन करता है। मेरा पसंदीदा डांसिंग पार्टनर और वह जो हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आता है। मेरा कारमेलो।'
माधुरी के फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। माधुरी के फैन्स उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए परिवार संग तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
madhuri dixit
- फोटो : social media
हाल ही में माधुरी अपने फैन्स को ऑनलाइन डांस सिखाते भी नजर आई थीं। उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। तो वहीं लॉकडाउन के दिनों में माधुरी ने अपने पुराने दिनों को बी याद किया था। माधुरी ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि उन्हें अपना पुराना लुक काफी पसंद है। तो वहीं एक और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए भी उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।