किसी ने बहुत खूब कहा है कि 'प्यार अंधा होता है।' क्योंकि इस दौरान इसमें ना तो कोई रंग दिखता है और ना ही कोई उम्र का फासला। बस हो जाए तो सारी बंदिशें तोड़कर दो लोग हमेशा के लिए एक हो जाते हैं। दरअसल, बॉलीवुड में कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने उम्र को ताक पर रखकर अपना मनपसंद हमसफर चुना।
बिपाशा बसु - करण सिंह ग्रोवर
सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की। बता दें कि बिपाशा की उम्र 39 साल है और उन्होंने अपने से तीन साल छोटे यानि कि 36 वर्षीय एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। दोनों ने फिल्म अलोन के बाद 2016 में शादी की थी।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और 90 के दशक की हिट हीरोइन शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी की। बता दें कि दोनों की उम्र में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। शिल्पा की उम्र 42 साल है और राज उनसे बस तीन महीने ही छोटे हैं। दोनों ने साल 2009 में शादी की थी।
एश्वर्या-धनुष
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी एश्वर्या से शादी करने वाले साउथ के ही एक्टर धनुष भी अपनी पत्नी एश्वर्या से उम्र में दो साल छोटे हैं। धनुष ने एश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी। बता दें कि धनुष को गाने 'वाय दिस कोलावरी डी' से वर्ल्डवाइल्ड पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म रांझना से एंट्री की थी।
सोहा अली खान-कुनाल खेमू
बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले कुनाल खेमू ने एक्टर सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से शादी की है। बता दें कि सोहा अली खान कुनाल से उम्र में पांच साल बढ़ी हैं। सोहा की उम्र 39 साल है। दोनों ने 2015 में शादी की थी और दोनों को एक बेटी भी है जिसका नाम इनाया है।