बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर मुख्य किरदार निभाने वाला हीरो ही छाया रहता है लेकिन ऐसा कई बार हुआ है जब एक खास किरदार सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहता है। ये किरदार कोई और नहीं बल्कि किन्नर का है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही 5 एक्टर्स के बारे में जिन्होंने अपनी एक्टिंग से किन्नर का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
2 of 6
mahesh manjrekar
- फोटो : social media
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रज्जो में कंगना रनौत न्यूकमर पारस अरोड़ा के साथ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में महेश मांजरेकर ने किन्नर का किरदार निभाया था। फिल्म को विश्वास पाटिल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
3 of 6
sadashiv amrapurkar
- फोटो : file photo
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे लेकिन इन सबके बीच सदाशिव अमरापुरकर के किन्नर का किरदार आज भी याद किया जाता है। इसके लिए सदाशिव को बेस्ट निगेटिव किरदार के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला था। कहा तो यह भी जाता था कि इस फिल्म के बाद असल जिंदगी में भी लोग सदाशिव से डरने लगे थे।
4 of 6
ashutosh rana
- फोटो : social media
शबनम मौसी पहली किन्नर हैं जिन्होंने चुनाव लड़ा और जीतने में कामयाब रहीं। शबनम मौसी की जिंदगी से प्रेरित फिल्म में आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी।
5 of 6
ravi kishan
- फोटो : social media
तिग्मांशु धूलिया की फिल्म बुलेट राजा (2013) में रवि किशन ने किन्नर का किरदार निभाया था। फिल्म में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।