इन दिनों बॉलीवुड और राजनीति जगत का काफी आमना-सामना हो रहा है। दोनों ही जगह चल रहीं उठापटक को लेकर काफी हलचल मची हुई है। दोनों तरफ के कई तरह के जवाबी हमले एक दूसरे को लेकर किए जा रहे हैं। तो वहीं इसी बीच अभिनेता शक्ति कपूर ने बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को लेकर एक बयान दिया है।
दिल्ली में चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस बार दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच घमासान देखने को मिलेगा। फिलहाल बीजेपी की ओर से सीएम उम्मीदवार को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने बयान में इशारों ही इशारों में बताया है कि मनोज तिवारी दिल्ली के मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्ति ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, 'मनोज तिवारी ईमानदार इंसान हैं। काफी मेहनती हैं। उन्होंने ये साबित कर दिखाया कि जब एक कलाकार अपनी मेहनत और लगन से पर्दे पर स्टार बन सकता है, तो वह राजनीति में भी स्टार बन सकता है। हम सब लोग उनकी रिस्पेक्ट करते हैं।'
4 of 5
सांसद एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
आगे शक्ति कहते हैं कि, 'वे कभी स्पेशल फेवर नहीं करते हैं। वे हमेशा सही के साथ खड़े होते हैं। ये मैं इसलिए नहीं कह रहा कि हम दोस्त हैं। ये इसलिए कह रहा हूं कि ऐसा मैंने खुद महसूस किया है। इन दिनों उनकी तरक्की जिस हिसाब से चल रही है, उसके हिसाब से आने वाले दिनों में पार्टी में उनका कद और बढ़ेगा।'
5 of 5
शक्ति कपूर
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अभिनेता शक्ति कपूर लंबे समय के बाद भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाले हैं। भोजपुरी फिल्म 'लेडी सिंघम' का निर्माण विकास प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसी दौरान शक्ति ने ये बयान दिया है।