बॉलीवुड में अब नए-नए सिंगर्स आने लगे हैं ऐसे में हर फिल्म में अलग-अलग गायकों की आवाज सुनने को मिलती है। लेकिन यहां बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड फीमेल सिंगर्स की जिन्होंने फिल्मों से अपनी आवाज को पिछले कई सालों से सजाती आ रही हैं...बात करेंगे बॉलीवुड की सुरीली गायिकाओं और उनके पतियों की।
इस कड़ी में बॉलीवुड की खूबसूरत सिंगर सुनिधि चौहान का सबसे पहले नंबर आता है। आज भी सुनिधि की आवाज का जादू बॉलीवुड में कायम है। इतना ही नहीं उनकी जबरदस्त आवाज के करोड़ों लोग दीवाने भी हैं। सुनिधि ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी जिसमें एक से बढ़कर एक सुपरहिट सॉन्ग शामिल हैं। बात करें उनके वैवाहिक जीवन की तो उन्होंने 2012 में हितेश से शादी की है। बता दें कि सनिधि ने पहली शादी बाबू खान से घरवालों के खिलाफ जाकर की थी। लेकिन साल भर में ही दोनों का तलाक हो गया और वह टूट गईं। इसके बाद उन्होंने गाना गाना भी छोड़ दिया था। लेकिन बहुत जल्द खुद को संभाल नई पहचान कायम की।
फिल्म 'फुकरे' का पॉपुलर सॉन्ग अंबरसरिया से फेमस हुईं खूबसूरत सिंगर सोना महापात्रा की आवाज का नशा भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर राम संपथ के साथ मिलकर कई गाने गाए हैं। साल 2005 में ही सोना ने संपथ से शादी रचा ली। राम संपथ ने टीवी रियालिटी शो 'सत्यमेव जयते' के लिए गाने तैयार किए हुए हैं।
सुपरहिट सॉन्ग 'बेबी डॉल' से रातों-रात स्टार बनीं सिंगर कनिका कपूर जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही खूबसूरती से शब्दों को सुरों में पिरोती हैं। बता दें कि कनिका ने बॉलीवुड में कई फेमस गाने गाए हैं जिसमें देसी लुक, जवानी ले डूबी, नचे फराटे शामिल हैं। कनिका ने साल 1997 में राज चंदोक से शादी की थी।
टी-सीरीज कैसेट्स के मालिक और पार्श्वगायक गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार भी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनकी आवाज की जादूगरी आज के नौजवानों के सिर चढ़कर बोलती है। उन्होंने 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' में भी गाने गाए हैं। तुलसी ने 90 के दशक के फिल्म सड़क के 'मेनू इश्क दा लग्या रोग' का रीमिक्स सॉन्ग गाया था जो बहुत ही पॉपुलर हुआ था। तुलसी ने 2015 में हितेश को अपना जीवन साथी चुन घर बसा लिया।