जल्द ही बॉबी दओल की कमबैक फिल्म 'रेस 3' सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है । 15 जून को ईद के मौके पर सलमान खान के साथ बॉबी भी पहली बार शर्टलेस अवतार में नजर आएंगे ।
सलमान की फिल्म है, इसलिए सुपरहिट तो होगी ही । साथ ही बॉबी देओल के करियर को भी एक नई उड़ान मिलेगी । सलमान खान ने बॉबी के करियर को उठाने का जिम्मा अपने हाथ में उठा लिया है ।
अब बॉबी देओल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । खबरों की मानें तो सलमान खान ने बॉबी काे अपने अगले प्रोजेक्ट 'दबंग 3' में साइन कर लिया है । हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।
एक के बाद एक फिल्मों में बॉबी को बड़े बजट की फिल्म मिल रही हैं। बॉबी देओल के करियर को उठाने के लिए सलमान ने ये नया दांव खेला है । बॉबी के पास 'दबंग 3' के अलावा 'हाउसफुल 4' और 'यमला पगला दीवाना 3' भी है ।
बता दें कि सलमान खान ने बॉबी के लुक को बदलने में उनकी मदद की । अब तो सलमान, बॉबी को बॉडी देओल कहकर बुलाते हैं । वहीं बॉबी भी सलमान को उनका 'एंजल मामू' कहते हैं ।