फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई के मामले में बॉबी देओल को भी मात देती हैं उनकी पत्नी, खूबसूरती में हीरोइनें भी फेल

Sun, 27 Jan 2019 06:07 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 27 Jan 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
Bobby Deol birthday special know all about his wife Tanya Ahuja
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : twitter

24 साल पहले बॉबी देओल ने 'बरसात' फिल्म से बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में तो बॉबी का करियर ठीक चला लेकिन समय के साथ काफी उतार-चढ़ाव आया। आखिरी बार बॉबी सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में नजर आए थे। इस फिल्म से बॉबी ने करीब 4 साल बाद कमबैक किया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि बॉबी का करियर फिर से उठ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बॉबी देओल के करियर में आई अड़चनें भले ही किसी से छिपी नहीं है लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा ही पर्दे के पीछे रही है। बॉबी देओल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर हम आपको बॉबी देओल पत्नी तान्या आहूजा के बारे में बताते हैं। 

Bobby Deol birthday special know all about his wife Tanya Ahuja
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : twitter

तान्या आहूजा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। यहां तक कि वह बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती हैं। तान्या एक बिजनेस वुमेन है और उनका फर्नीचर के अलावा होम डेकोरेटर्स का बिजनेस है। तान्या के शोरूम का नाम 'द गुड अर्थ' हैं। कहा जाता है कि बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे तान्या के क्लाइंट हैं। खास बात यह है कि तान्या एक बड़े बिजनेस मैन की बेटी हैं। तान्या के पिता देवेंद्र अहूजा 20th Century Finance Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर थे।

Bobby Deol birthday special know all about his wife Tanya Ahuja
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : twitter

बॉबी ने तान्या से 1996 में शादी की थी और अब उनके दो बेटे आर्यमन और धर्म हैं। तान्या और बॉबी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। बॉबी एक बार अपने कुछ दोस्तों के बाद साथ रेस्त्रां में चाय पीने गए थे। उसी रेस्त्रां में तान्या भी आई थीं। बॉबी को उन्हें देखते ही प्यार हो गया। इसके बाद बॉबी ने तान्या के बारे में सारी जानकारी निकाल ली और उन्हें फोन किया। दोनों ने जल्द ही मिलने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol birthday special know all about his wife Tanya Ahuja
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : twitter

जब बॉबी पहली बार तान्या को डेट पर ले गए तो वो उसी रेस्त्रां में गए जहां बॉबी ने पहली बार उन्हें देखा था। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने मिलकर अपना रेस्त्रां और बेंक्वेट हॉल खोला। इस हॉल की केपेसिटी 2000 लोगों की है।

विज्ञापन
Bobby Deol birthday special know all about his wife Tanya Ahuja
Bobby Deol - फोटो : Instagram

बॉबी देओल जल्द ही 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाले हैं। 'हाउसफुल 4' फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, कृति सेनन, पूजा हेगड़े के अलावा कई और स्टार्स है। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed