फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हालात बताते हैं कि आज भी टल सकती है सलमान खान की जमानत, ये है सबसे बड़ा कारण

Sat, 07 Apr 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
blackbuck poaching case Salman Khan bail hearing might be delayed
Salman Khan
सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। काला हिरण शिकार मामले में सजा काट रहे सलमान खान को कुछ और रातें जेल में बितानी पड़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो जज शनिवार को सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले थे, राजस्थान हाई कोर्ट ने उनका तबादला कर दिया है। 
blackbuck poaching case Salman Khan bail hearing might be delayed
फाइल फोटो
राजस्थान में एक साथ 87 जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ट्रांसफर होने वाले जजों में सलमान खान की बेल पर सुनवाई करने वाले जोधपुर सेशंस कोर्ट के जज रविंदर कुमार जोशी भी शामिल हैं। देर रात यह बड़ा फेरबदल किया गया है। अब इस मामले की सुनवाई चंद्र कुमार सोनगरा करेंगे। उन्हें नया जिला जज ग्रामीण बनाया गया है।
blackbuck poaching case Salman Khan bail hearing might be delayed
`SALMAN KHAN
गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया था। फिर ये मामला पहुंचा सेशंस कोर्ट के जज रविंदर कुमार जोशी के पास। लेकिन देर रात हुए तबादले के बाद अब नए जज इस मामले को देखेंगे। ऐसा माना जा रहा था कि आज यानि शनिवार को सलमान खान को बेल मिल जाएगी लेकिन देर रात हुए इस तबादले के बाद स्थिति थोड़ी बदल सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
blackbuck poaching case Salman Khan bail hearing might be delayed
salman khan
नियम के मुताबिक, तबादले के बाद अगली ज्वॉइनिंग के लिए किसी भी जज को 15 दिन की छुट्टी मिलती है। इस दौरान जज चाहे तो मामले की सुनवाई कर सकते हैं या छुट्टी पर जा सकते हैं। अगर जज संबंधित केस को नहीं सुनने का फैसला करते हैं, तो केस एडीजे कोर्ट में ट्रांसफर हो सकता है। ऐसे में सलमान की जमानत पर सुनवाई सोमवार तक टल सकती हैं।
 
विज्ञापन
blackbuck poaching case Salman Khan bail hearing might be delayed
सलमान खान
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान लगातार 2 दिन से जेल में हों। इससे पहले सलमान 15-17 अक्टूबर 1998 को 3 दिनों तक वन विभाग की कस्टडी में रखा गया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। इसके बाद कई बार सलमान को जेल आना जाना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed