सलमान खान का शो बिग बॉस टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो है । अब बिग बॉस 13 की भी चर्चा शुरू हो गई है । साथ ही उन कंटेस्टेंट की लिस्ट भी आ चुकी है जो शो का हिस्सा बन सकते हैं । शो में ऐसे कंटेस्टेंट को लाया जाता है जो टीआरपी दे सकें । इस बार भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है ।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
रानी चटर्जी से पहले भी भोजुपरी के कई सितारे शो का हिस्सा बन चुके हैं । इसमें मोनालीसा, बीजेपी नेता और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए । मनोज तिवारी और रवि किशन इन दिनों राजनीति में खूब रंग जमा रहे हैं । यही नेता कभी बिग बॉस के घर के सदस्य थे ।
मनोज तिवारी बिग बॉस के चौथे सीजन यानी कि साल 2010 में बिग बॉस कंटेस्टेंट के तौर पर घर आए थे । उन्होंने वहां एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं होने दी । घर के कामों में भी वह पूरा हाथ बटाते थे । अपनी पॉपुलैरिटी का उन्हें काफी फायदा हुआ लेकिन इस सीजन की विनर श्वेता तिवारी रही थीं ।
4 of 5
ravi kishan
- फोटो : social media
वहीं भोजपुरी स्टार और अब गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए थे । रवि किशन जिस सीजन में रहे उस साल अरशद वारसी ने बिग बॉस होस्ट किया था । ये सीजन राहुल रॉय ने जीता था लेकिन रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन के चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थे ।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : Self
खबरों के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 13 में जरीन खान, चंकी पांडे, वरीना हुसैन, देबोलीना भट्टाचार्य, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारों के शो में आने की संभावना है। हालांकि अभी इन कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर नहीं लगी है । 'सोनी टीवी' के फेमस शो CID में सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी को भी अप्रोच किया गया है ।