वेकेंटेस प्रभु उर्फ धनुष अपनी सरलता और बेहतरीन एक्टिंग के लिए ही अपने फैन्स में मशहूर हैं। उन्होंने अपनी सिंपल अदाओं से न सिर्फ दक्षिण भारत की फिल्मों में अपना जादू बिखेरा है बल्कि बॉलीवुड में भी धमाल मचाया है। मात्र 19 साल की उम्र से उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग शुरू की थी। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ बातें उनके बारे में।
धनुष ने वर्ष 2002 में 'थुलुवाडो इलामाई' नामक दक्षिण भारतीय फिल्म में पहला काम किया था। पहली ही फिल्म में उन्होंने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ दी थी।
धनुष का लुक कभी भी हीरो जैसा रफ एंड टफ नहीं रहा लेकिन उन्होंने अपने भोलेपन से दर्शकों का दिल हमेशा जीत लिया है।
वो अपनी हर फिल्म में पावरपैक परफॉरमेंस देते हैं। धनुष का असली नाम वेकेंटेस प्रभु है लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें धनुष के नाम से ही जाना जाता है।
वो न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे सिंगर भी हैं। उनका गाना 'वाई दिस कोलावरी डी' पूरे देश में काफी मशहूर हुआ था। इस वीडियो ने यू ट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे।