छोटे पर्दे की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का आज जन्मदिन है। वह कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 12 की विजेता भी रही हैं। दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।
रौनक सेम्सन से हुई थी पहली शादी
दीपिका ने साल 2011 में ससुराल सिमर का में काम करना शुरू किया था। इस शो से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। जब वो इस धारावाहिक में काम कर रही थीं उस वक्त उनकी शादी हो चुकी थी लेकिन पति रौनक सैम्सन से उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। दीपिका इस शादी से बाहर आना चाहती थीं। दीपिका की पहली शादी तीन साल तक चली इसके बाद उनकी जिंदगी में आए शोएब इब्राहिम।
2 of 5
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका और शोएब की मुलाकात शो ससुराल सिमर का पर हुई थी। शोएब ने उनके ऑनस्क्रीन पति प्रेम का किरदार निभाया था। सेट पर इनका प्यार परवान चढ़ा और कुछ साल डेटिंग करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि 22 फरवरी 2018 को इस्लाम अपनाते हुए दीपिका ने शोएब से निकाह किया था। पहले धर्म परिवर्तन वाली बात को छुपाया गया था लेकिन बाद में जब खबरें मीडिया में आ गईं तो दीपिका ने खुद सामने आकर ये बात स्वीकारी। हालांकि इसके बाद भी दीपिका को खूब ट्रोल किया गया था। शादी के दौरान दीपिका ने अपना नाम बदलकर फैजा रख लिया था।
3 of 5
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
शोएब इब्राहिम से शादी करने के छह महीने बाद दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस में आने का फैसला किया था। बिग बॉस में दीपिका की छवि काफी सुलझी हुई औरत की थी, और इसी वजह से वो बिग बॉस की विनर भी बनीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पुणे की रहने वालीं दीपिका जॉब के सिलसिले में साल 2006 में मुंबई आई थीं। 2010 में दीपिका को एनडीटीवी इमैजिन पर 'नीर भरे तेरे नैना देवी' में रोल मिला।
4 of 5
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अब अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ टीवी सीरियल ससुराल सिमर का के अलावा अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, कयामत की रात और कहां हम कहां तुम में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म पलटन में भी काम कर चुकी हैं।
5 of 5
दीपिका कक्कड़
- फोटो : instagram
दीपिका और शोएब के पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। बिग बॉस 12 जीतने के बाद दीपिका कक्कड़ ने रॉयल ब्लू रंग की बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज की कार खरीदी। इसके अलावा दीपिका के पास बीएमडब्ल्यू एक्स 4 भी है। दीपिका एक आज्ञाकारी पत्नी, बेटी और बहू सिमर के रूप में एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं।