25 जून 1974 को जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल के साथ स्पॉट की जाती हैं। करिश्मा ने साल 2016 में पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। इसके बाद से वो सिंगल मदर के तौर पर अपने दो बच्चों समायरा और कियान को संभाल रही हैं।
2 of 5
karishma kapoor boyfriend
ऐसी भी खबर आई थी कि अगस्त में करिश्मा और संदीप सगाई कर सकते हैं लेकिन करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने ऐसी खबरों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं चाहता हूं कि करिश्मा दोबारा शादी कर लें लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हैं। हमने उनसे इस बारे में बात की है लेकिन वो दोबारा परिवार शुरू नहीं करना चाहती।'
करिश्मा ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं। ऐसी चर्चा थी कि संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते करिश्मा को खटकते थे। इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा होना आम बात हो गई थी। जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संजय से तलाक ले लिया।
करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर एक बात जरूर जानने वाली है कि संजय से शादी से पहले उनकी सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। ये सगाई साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हुई थी। यही नहीं दोनों के घरों से शादी के कार्ड्स भी बंट गए थे लेकिन अचानक दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया।
खबरों की मानें तो जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद उनकी बहू फिल्मों में काम करे। जबकि करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं इसीलिए दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई और ये रिश्ता टूट गया। इसी के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की। ये संजय की दूसरी शादी थी। वहीं संजय ने अब प्रिया चटवाल से तीसरी शादी भी कर ली है।