फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: राज कपूर की मौत के बाद हसरत जयपुरी की हालत हो गई थी ऐसी, सालों बिताई गुमनामी में जिंदगी

Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
birthday special hasrat jaipuri life facts
हसरत जयपुरी

राज कपूर की फिल्मों में एक से बढ़कर हिट गाने देने के लिए गीतकार हसरत जयपुरी का नाम विशेष तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म 15 अप्रैल 1918 को जयपुर में हुआ था। हसरत जयपुरी का असली नाम इकबाल हुसैन था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अंग्रेजी में की। बाद में उन्होंने अपने दादा से उर्दू और परशियन भाषा सीखी। 20 साल की उम्र से ही हसरत जयपुरी ने लिखना शुरू कर दिया था। आज उनके जन्मदिन पर आइए हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

birthday special hasrat jaipuri life facts
हसरत जयपुरी

हसरत जयपुरी ने शुरुआत में बतौर बस कंडक्टर का काम किया, जिसके लिए उन्हें 11 रुपये हर महीने मिलते थे। हसरत जयपुरी मुशायरों में भी शिरकत करने लगे। एक मुशायरे में पृथ्वीराज कपूर ने उनको सुना और राज कपूर से मिलने की बात कही। राज कपूर ने उन्हें फिल्म 'बरसात' में मौका दिया और अपने करियर का पहला गाना 'जिया बेकरार है' लिखा। उनका दूसरा गाना था 'छोड़ गए बालम'।

birthday special hasrat jaipuri life facts
hasrat jaiuri

फिल्म 'बरसात' में अपने इस गीत की कामयाबी के बाद हसरत जयपुरी गीतकार के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। इसके बाद राजकपूर, हसरत जयपुरी और शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने कई फिल्मों मे एक साथ काम किया। हसरत जयपुरी की जोड़ी राजकपूर के साथ 1971 तक कायम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special hasrat jaipuri life facts
HASRAT JAIPURI
संगीतकार जयकिशन के निधन और फिल्म 'मेरा नाम जोकर' व 'कल आज और कल' की नाकामयाबी के बाद राज कपूर ने हसरत जयपुरी की जगह आनंद बख्शी को अपनी फिल्मों के लिए लेना शुरू कर दिया हालांकि इससे हसरत जयपुरी और राज कपूर की दोस्ती में कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
birthday special hasrat jaipuri life facts
hasrat jaipuri

हर शख्स का एक दौर होता है, हसरत का भी एक दौर था। शैलेंद्र और जयकिशन की मौत के बाद वह बहुत अकेलापन महसूस करने लगे और राज कपूर के निधन के बाद तो वह बिल्कुल ही टूट से गए। उन्होंने लोगों से भी मिलना जुलना कम कर दिया था। 17 सितंबर 1999 को अपनी मौत से पहले कई साल तक हसरत ने गुमनामी में जीवन बिताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed