फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रोडीज' फेम इस सेलिब्रिटी का मुंबई में है करोड़ों का फ्लैट, पत्नी से तलाक के बाद आए थे चर्चा में

Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
birthday special roadies fame raghu ram life facts
रघु राम

टीवी की दुनिया के मशहूर रिएलिटी शो 'रोडीज' के जज रहे रघु राम का आज जन्मदिन है। रघु राम का जन्म 15 अप्रैल 1975 को दिल्ली में हुआ था। रघु राम के जुड़वा भाई भी हैं जिनका नाम राजीव लक्ष्मण है। रघु ने एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से शादी की है। सुगंधा 'माय नेम इज खान', 'तेरे बिन लादेन', 'जाने तू या जाने ना' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं। 

birthday special roadies fame raghu ram life facts
RAGHU RAM

रघु और सुगंधा ने साल 2006 में शादी की थी और 2016 में इन्होंने अलग होने की घोषणा की थी। अलगाव के दो साल बाद इनका कानूनी तौर पर तलाक हुआ। जिसके बाद वह विदेशी सिंगर नताली डि लुसियो को डेट कर रहे हैं। रघु राम आए दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।
 

 

@isugandha Some things never change. Like the love I have for you. Like the fun we have always had together. Nothing ends. It changes and the next phase begins #FriendshipGoals #DivorceGoals

A post shared by Raghu Ram (@instaraghu) on

birthday special roadies fame raghu ram life facts
नैटली डी लूसिओ और रघु राम - फोटो : SELF

रघु ने एमटीवी रिएलिटी शो 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' को होस्ट कर छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया। टीवी के अलावा रघु ने फिल्मों में भी काम किया है। रघु फिल्म 'तीस मार खान', 'झूठा ही सही', 'लव यू सोनिये' जैसी फिल्मों में नजर आए। वह कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं। AIB ROAST शो के विवाद के चलते रघु के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special roadies fame raghu ram life facts
रघु राम

'रोडीज' शो के चलते रघु को दर्शक एक गुस्सैल इंसान मानते हैं लेकिन असल जिंदगी में दोनों भाई काफी शांत और सलीके से रहने वाले इंसान हैं। रघु अरविंद केजरीवाल के आम आदमी पार्टी से भी जुड़े हुए हैं और कई मौकों पर वह पार्टी के लिए प्रचार करते हुए नजर आए हैं। 

विज्ञापन
birthday special roadies fame raghu ram life facts
RAGHU RAM

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रघु राम एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है जिसमें उनके पास मुंबई में एक फ्लैट है साथ ही उनके पास वरना गाड़ी है जिसकी कीमत करीब 12 लाख है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed