सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीती रात 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के जन्मदिन की पार्टी थी। इस पार्टी में सलमान-कटरीना सहित बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे।
फिर रात को सलमान के साथ नजर आईं कटरीना, अली अब्बास की बर्थडे पार्टी में उमड़े कई सितारे
अली अब्बास जफर ने अपने दोस्तों के लिए खास पार्टी का इंतजाम किया था। अली अब्बास बर्थडे के दौरान भी सलमान से अपनी दोस्ती निभाना नहीं भूले। उन्होंने केक काटने के बाद सबसे पहले सलमान को खिलाया, देखें वीडियो
Happy birthday 🎂 @aliabbaszafar #alibhaii #aliabbaszafar #SalmanKhan #KatrinaKaif @Bharat_TheFilm
A post shared by ali abbas zafar❤fan (@its_aliabbaszafar) on
सलमान के साथ कटरीना कैफ़ भी अपनी बहन इजाबेल कैफ के साथ इस पार्टी में पहुंची थी। कटरीना ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने अपनी बहन इजाबेल के साथ मीडिया को पोज दिया। इजाबेल अपनी ब्लैक और ब्हाइट ड्रेस के साथ बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
इस पार्टी में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी शिरकत की। सुनील भी सलमान की फिल्म 'भारत' का हिस्सा हैं। सुनील इन दिनों अपने शो 'कानपुर वाले खुरानाज' को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि उनका यह शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है।