कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के फिनाले को अब सिर्फ 2 हफ्ते बचे हैं। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे ही कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। आएदिन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। कई दिन बिग बॉस के घर में बिताने के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स काफी मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। हालांकि, बिग बॉस के घर में पल भर में सबकुछ बदल जाता है। जिसे विजेता नहीं माना जाता है आखिर में वही कंटेस्टेंट बाजी मार जाता है। लेकिन शो के मजबूत कंटेस्टेंट्स की इस लिस्ट में कुछ लोगों को शामिल किया गया है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
Bigg Boss 14: 'बिग बॉस' का फिनाले आ रहा है नजदीक, ये चार कंटेस्टेंट्स हैं मजबूत दावेदार
रुबीना दिलैक
'बिग बॉस 14' के मजबूत कंटेस्टेंट्स की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का आ रहा है। रुबीना को दर्शक शो के पहले दिन से ही विजेता बता रहे हैं। बिग बॉस के घर में किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखना हो, घर की जिम्मेदारी उठाना हो या अपनी गलती को मानना हो, सभी में रुबीना आगे रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी रुबीना दिलैक अब तक बिग बॉस के सबसे ज्यादा ट्रेंडिग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। यही वजह है कि उन्हें मजबूत दावेदार की लिस्ट में सबसे पहले शामिल किया गया है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राहुल वैद्य हैं। 'बिग बॉस' के घर में अक्सर रुबीना और राहुल के बीच बहस देखने को मिलती है। इसी के चलते दर्शकों का मानना है कि अगर रुबीना को कोई सीधी टक्कर दे सकता है, तो वो राहुल वैद्य हैं। राहुल ने लगभग हर टास्क में अच्छे से परफॉर्म किया है और उन्हें दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
'बिग बॉस' के घर में तीसरे मजबूत कंटेस्टेंट्स हैं अभिनव शुक्ला। जब शो शुरू हुआ था, तब लोगों को लगा था कि अभिनव ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पायेंगे। लेकिन उन्होंने अपने गेम प्लान के जरिए शो में अपनी जगह बनाए रखी। इसके साथ ही अभिनव 'बिग बॉस' के घर में सबसे शांत और समझदार स्वभाव के माने जाते हैं। उनका ये स्वभाव दर्शकों को काफी पसंद है इसी को देखते हुए उन्हें मजबूत कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल किया गया है।
अली गोनी
मजबूत दावेदार की इस लिस्ट में अली गोनी का नाम भी शामिल है। शो में जैस्मिन भसीन के सपोर्ट में आए अली ने अपनी गेम स्टैटजी के दम पर अपनी अलग जगह बनाई। उन्होंने अपनी दोस्ती भी निभाई और हर टास्क को भी अच्छे से पूरा किया। इतना ही नहीं अली के खास अंदाज को दर्शक काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर अली गोनी की अच्छी फैन फॉलोइंग हो गई हैं।