टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। पिछले 10 दिनों से ही काम्या की शादी चर्चा का विषय बन गई थी। शादी के 10 दिन पहले ही काम्या ने अपने दोस्तों के संग बैचलर पार्टी की थी। जिसके बाद से उनके घर में माता की चौकी हुई। माता की चौकी के साथ ही काम्या की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। अब काम्या की शादी के एक दिन पहले उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।
आज शादी के बंधन में बंधेंगी काम्या पंजाबी, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने
काम्या खुद ही अपनी शादी की ताजा अपडेट्स अपने फैन्स को दे रही हैं। दो दिन पहले जहां काम्या ने माता की चौकी की तस्वीरें साझा की थी। तो वहीं उसके अगले दिन काम्या ने शलभ संग अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कर बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। वहीं अब काम्या ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं।
View this post on Instagram
#shubhmangalkasha #haldi @theglamweddingofficial @shalabhdang
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on
तस्वीरों में काम्या पीले रंग का सूट पहनी हुई हैं। काम्या को उनके परिवार के सदस्य और दोस्त हल्दी लगा रहे हैं। तस्वीरों में काम्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान काम्या की बेटी अपनी मां का हाथ थामे नजर आई। काम्या ने तस्वीरों के अलावा इस सेरेमनी का एक वीडियो भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वहीं काम्या की इन तस्वीरों और वीडियो पर तमाम सेलिब्रिटीज और काम्या के फैन्स उनको बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
#shubhmangalkasha @shalabhdang ❤️ @theglamweddingofficial #haldi
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on
इससे पहले काम्या ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे। दोनों ने गुरुद्वारे में परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस खास मौके पर काम्या ने गोल्डन रंग का कुर्ता और काले रंग का गरारा पहना हुआ था। काम्या इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। काम्या के चेहरे पर उनकी खुशी साफ जाहिर हो रही थी।
View this post on Instagram
#shubhmangalkasha #sagai @theglamweddingofficial @shalabhdang ❤️
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on
गौरतलब है कि काम्या बीते एक साल से शलभ को डेट कर रही थीं। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बता दें कि काम्या इससे पहले साल 2003 में बंटी नेगी से शादी कर चुकी हैं। बंटी और काम्या की एक बेटी भी है। काम्या और बंटी की शादी 10 साल में ही टूट गई थी। साल 2013 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दिया और अलग हो गए।