छोटे पर्दे का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब इसमें लड़ाई झगड़े के साथ इश्क विश्क भी शुरू हो गया है। इस सीजन का 12वां एपिसोड फुल मसाले से भरपूर रहा। एपिसोड की शुरुआत में लोग कॉफी के लिए एक दूसरे बहस करते दिखे। इसके कुछ देर बाद टीना और शालीन आपस में बात करते नजर आए। उनकी बातों से लग रहा है कि आगे दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो सकती है।
Ranveer Singh: रणवीर ने बिग बी को समर्पित किया अपना लोकमत महाराष्ट्रीयन अवॉर्ड, बोले- उनके जैसा बनना मेरा सपना
2 of 4
बिग बॉस 16
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान दोनों ने शालीन की एक्स वाइफ की भी बात की। एपिसोड में आगे कुछ घर वाले फेस पर मास्क लगाकर अब्दु को डराते हुए नजर आते हैं। इसके बाद साजिद खान अब्दु के साथ मस्ती करते हुए दिखते हैं। ताजा एपिसोड के दौरान शालीन और टीना को गौतम अपनी बातों से छेड़ते हैं। शो के दौरान बिग बॉस गौतम की क्लास भी लगाते हैं। उन्हें कंफेशन रूम में बुलाया जाता है और घर में क्या चल रहा है इस बात की जानकारी ली जाती है।
Taali series: जानिए कौन हैं श्रीगौरी सावंत जिनपर बनी है सुष्मिता की सीरीज 'ताली', दर्द भरी कहानी कर देगी भावुक
3 of 4
बिग बॉस 16
- फोटो : सोशल मीडिया
बाहर आकर गौतम कैप्टन होने के नाते सभी को किचन का काम बांट देते हैं और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां समझा देते हैं। इसके बाद बिग बॉस प्रियंका और निमरत और को अब्दु के साथ वीडियो बनाने का टास्क देते हैं। इसके बाद दोनों इस काम में लग जाती हैं और वीडियो शूट करने लगती हैं। इस बीच प्रियंका खाने को लेकर बहस शुरू कर देती हैं और स्टैन से भिड़ जाती हैं।
Karva Chauth 2022: दीपिका से करीना तक, करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं ये हसीनाएं, कुछ तो हो चुकी हैं ट्रोल
4 of 4
बिग बॉस 16
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के बीच जमकर बहस होती है। बाद में सब मिलकर प्रियंका और निमरत का वीडियो देखते हैं। सभी घरवालों को देखकर यह फैसला करना होता है कि किसने वीडियो सबसे अच्छा शूट किया। इस टास्क में प्रियंका टास्क जीत जाती हैं। इस जीत के बाद उन्हें इनाम में अपनी मर्जी से बेड देने का अधिकार मिला जाता है।
GoodBye Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हो रही ‘गुडबाय’, छठे दिन किया महज इतना कारोबार