बिग बॉस 14 में गुरुवार को कैप्टेंसी टास्क प्रसारित हुआ। इस दौरान सोनाली फोगाट ने ऐसा खेल दिखाया कि अली गोनी बाहर हो गए और उनकी जगह विकास गुप्ता ने ले ली। बाद में सोनाली फोगाट और राखी सावंत कैप्टेंसी पद के दावेदार बने।
Bigg Boss 14: सोनाली फोगाट ने निक्की तंबोली की मां के बारे में कही ऐसी बात, यूजर ने कहा- ‘यहां राजनीति खेल रहीं’
शो में आगे बिग बॉस ने लग्जरी बजट कार्य की घोषणा की। इसमें शो के कंटेस्टेंट को उनके परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका मिला। हालांकि, उन्हें बिग बॉस के आदेशों का पालन करना था और फ्रीज होना था। घर के सदस्य आपस में बात करते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट पहले अपने परिवार के सदस्य से मिलेगा। सबसे पहले निक्की तंबोली अपनी मां से मिलती हैं। वह आठ मिनट लेती हैं इस दौरान निक्की फूट फूटकर रोने लगती हैं।
निक्की शिकायत करते हुए अपनी मां से कहती हैं कि यहां हर कोई फेक है, लेकिन उनकी मां यह कहते हुए इनकार करती हैं कि हर कोई खेल खेल रहा है। उनकी मां सलाह देती है कि वह अपशब्दों का प्रयोग न करें जैसा कि राखी करती हैं। साथ ही उन्होंने यहां किसी लव एंगल से भी दूर रहने की सलाह दी। बिग बॉस प्रमिला (निक्की की मां) से पूछते हैं कि किसे कप्तान होना चाहिए। वह राखी का नाम लेती हैं और बाहर चली जाती हैं।
निक्की की मां के जाने के बाद वहां सभी उन्हें गले लगाते हैं, लेकिन सोनाली फोगाट नाराज हो जाती हैं क्योंकि निक्की की मां ने राखी को कप्तान बनाने के लिए सपोर्ट किया। सोनाली फोगाट, अर्शी से कहती हैं कि निक्की की मां यहां बड़ा खेल कर गईं और राखी सावंत का नाम ले लिया। निक्की की मां को निशाना बनाने पर ट्विटर यूजर्स सोनाली फोगाट पर गुस्सा निकालते हुए देखे गए।
एक यूजर ने लिखा कि निक्की तंबोली की मां ने राखी सावंत को अपना वोट दिया यह उनकी पसंद थी लेकिन सोनाली फोगाट कह रही हैं बेटी तो बेटी मां भी गेम खेल गई। उसकी मां की बेइज्जती कर रही हैं।
#NikkiTamboli ki maa ne #RakhiSawant ko apna vote diya its her choice but why #SonaliPhogat blaming"beti toh beti maa game khel gayi"How come Sonali insulted her mom.She doesn't have manner how to speak abt any mothers?Nonsense woman #SonaliPhogat ! #NikkiTamboli #RubinaDialik ❤ #SonaliPhogat she playing politics in #bb14 and she dont have any right to say about family members very disappointing One Mother #SonaliPhogat cursing another Mother just for the captainship of the house ... !!!! #SonaliPhogat being so mean, selfish and disrespectful !!! #BB14 #BiggBoss14 @BiggBoss @ColorsTV @EndemolShineIND #BiggBoss2020 Every season the family week gets me in tears..can’t close to imagine how the contestants feel inside n in all of that #SonaliPhogat passes such a faltu statement! 😳#BB14 #BiggBoss14 @BiggBoss @ColorsTV
एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिग बॉस 14 में सोनाली फोगाट राजनीति खेल रही हैं। उन्हें किसी के परिवार के बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है।