बीते हफ्ते बिग बॉस 14 में एक टास्क के दौरान राखी सावंत ने पेशाब कर दिया था। राखी सावंत का ये फुटेज दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स को खूब खरीखोटी सुना रहे थे। इसी बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात भी राखी सावंत के सपोर्ट में उतर आई हैं। सोफिया हयात का मानना है कि ये सीन एडिट किए जा सकते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफिया हयात ने कहा, 'मैंने वो एपिसोड देखा है जिसमें राखी सावंत ने अपनी पैंट में पेशाब कर दिया था। वो पहले से ही अपनी प्यास से परेशान थी। उसको बहुत भूख भी लग रही थी। टास्क के दौरान राखी सावंत ने हिम्मत नहीं हारी। राखी सावंत ने टास्क में अच्छा परफॉर्म किया था। वो शो में बहुत अच्छा खेल रही है।'
सोफिया आगे कहती हैं 'मेकर्स राखी सावंत का ये सीन हटा सकते थे। ये किसी लड़की की बेज्जती है। ये सीन नेशनल टीवी पर ये कैसे दिखा सकते हैं। राखी सावंत नेशनल टीवी पर पेशाब करती दिखी है। मुझे बिग बॉस 14 के मेकर्स ने काफी निराश किया है। बिग बॉस 14 के घर में ये सब हरकतें शोभा नहीं देतीं। यहां पर बस घरवाले बिना मतलब के लड़ाई करते रहते हैं।'
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक टास्क के दौरान पैंट में ही उनका यूरिन निकल गया। दरअसल, टास्क में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की लीडरशिप में रेड और येलो दो टीमें बनाई गई थीं। इस दौरान राखी सावंत के लिए खुद को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो गया और पैंट में ही उनका पेशाब निकल गया।
5 of 5
rakhi sawant
- फोटो : Twitter - @ColorsTV
बता दें कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस हाउस में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। राखी यहां पर अपनी अतरंगी बातों और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन इसी बीच राखी कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती रहती हैं।