बिग बॉस के सीजन 13 ने कई मायनों में मिसाल कायम की लेकिन सीजन 14 को शुरुआत से ही सीजन 13 की कॉपी माना जा रहा है। बिग बॉस के सीजन 13 के कुछ कंटेस्टेंट्स जैसे सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी, आसिम रियाज ये सभी लोग काफी सुर्खियों में रहते थे। इनमें सबसे ज्यादा लाइम लाइट में रहते थे सिद्धार्थ शुक्ला। अब सीजन 14 के एक कंटेस्टेंट की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की जा रही है।
2 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक
- फोटो : कलर्स टीवी
ये कंटेस्टेंट हैं एजाज खान। दरअसल बीते दिनों बिग बॉस के घर में आईं FIR फेम अभिनेत्री कविता कौशिक ने एजाज पर आरोप लगाया था कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी कर रहे हैं। अब हाल ही में ऐसा ही कुछ एजाज को लेकर अभिनेत्री पवित्र पुनिया ने भी कहा है।
3 of 5
एजाज खान
- फोटो : कलर्स टीवी
दरअसल बीते एक एपिसोड में पवित्र पुनिया और एजाज खान का झगड़ा हुआ था। दोनों एक- दूसरे पर जमकर आरोप- प्रत्यारोप लगाते हैं। इसी बीच पवित्र ने एजाज खान पर सिद्धार्थ शुक्ला जैसा बनने की कोशिश करने और उन्हें कॉपी करने का आरोप लगाया। पवित्र ने एजाज पर कमेंट करते हुए कहा, 'सिद्धार्थ बनेगा यह। सिद्धार्थ ने सिखाया इसे, सिद्धार्थ इसके जैसा एहसान फरामोश, लीचड़ नहीं था।'
4 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : instagram/colorstv
आगे पवित्र कहती हैं, 'उसके (सिद्धार्थ) जैसा जन्मों में भी नहीं बन पाएगा यह। पहले खुद तो खेल, पहले खुद को दिखा फिर दूसरों को कॉपी करना।' बिग बॉस के सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को उनके गुस्सैल रवैये के लिए पहचाना जाता था। इस सीजन की शुरुआत से ही एजाज भी उसी तरह से अग्रेशन दिखा रहे हैं। जिसे देख वाकई लग रहा है कि सीजन 14 के कंटेस्टेंट्स सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स को कॉपी कर रहे हैं।
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Social Media
इससे पहले शो की एक्स कंटेस्टेंट सारा गुरपाल पर सीजन 13 की कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल की कॉपी करने का आरोप लगा था। वहीं एजाज खान पर जब कविता ने आरोप लगाया था तब एजाज ने सफाई देते हुए कहा था कि, 'मैं किसी को कॉपी नहीं कर रहा हूं। हां, हम दोनों में समानताएं हो सकती हैं।'
पढ़ें: शौविक चक्रवर्ती ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल की नई जमानत याचिका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बनाया आधार