{"_id":"5d93032d8ebc3e93c52f00ef","slug":"bigg-boss-13-users-ameesha-patel-disappointed-with-ameesha-patel-malkin-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए गंदा टास्क कराने पर यूजर्स ने अमीषा पटेल को किया ट्रोल, कहा- 'इस मालकिन को बाहर निकालो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राशन के लिए गंदा टास्क कराने पर यूजर्स ने अमीषा पटेल को किया ट्रोल, कहा- 'इस मालकिन को बाहर निकालो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
Link Copied
सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 शुरू हो चुका है । सलमान खान ने 13 कंटेस्टेंट को घर के अंदर भेजा । इस बार शो में अमीषा पटेल को मालकिन के तौर पर बुलाया गया है । सोमवार को कंटेस्टेंट का घर में पहला दिन था । इस दिन अमीषा घर में आईं और उन्होंने घरवालों को राशन के लिए एक टास्क दिया ।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
इस टास्क में घरवालों को मुंह से राशन एक-दूसरे को पास करना था । ये टास्क देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर अमीषा पटेल को ट्रोल कर रहे हैं । दर्शकों को अमीषा का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है । कुछ का कहना है कि अमीषा घरवालों पर कुछ ज्यादा ही हक जमा रही हैं ।
यूजर्स अमीषा के गंदे टास्क कराने पर भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं । यूजर्स कह रहे हैं कि कंटेस्टेंट एक-दूसरे के रिश्तेदार नहीं हैं । उन्हें ऐसा टास्क नहीं देना चाहिए था । साथ ही यूजर्स का कहना है कि अमीषा को शो से बेदखल कर दिया जाए । अमीषा को लेकर फैंस मीम भी बना रहे हैं ।
For God's sake we don't want to see #AmeeshaPatel
She is hell irritating.
Ruining fun and interest towards #BiggBoss13
Throw this Stupid so called Maalkin out.
We want to see contestants not this Bhuddi.
Retweet- Agree#BB13
खबर है कि अमीषा पटेल बिग बॉस-13 की मालकिन के लिए पहली चॉइस नहीं थीं। अमीषा पटेल से पहले ये ऑफर बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को मिला था। दरअसल मेकर्स चाहते थे कि इस बार घर में कोई ऐसी एक्ट्रेस एंट्री करे जो कंटेस्टेंट्स के साथ रह सके। इसके साथ ही वो शो में मसाला भी दे सके।
इसके लिए मल्लिका शेरावत का नाम सबसे पहले सामने आया था। लेकिन जब उन्हें ये रोल ऑफर किया गया तो उन्होंने इसके लिए मोटी रकम मांगी। कई मीटिंग्स के बाद भी बात नहीं बन पाई तो इस रोल के लिए अमीषा पटेल को साइन किया गया। अब देखना ये है कि अमीषा शो में मसाला दे पाती हैं या बीच से ही बिग बॉस को अलविदा कह देंगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।