{"_id":"5ddceec78ebc3e548b2b0976","slug":"bigg-boss-13-shefali-jariwala-husband-parag-tyagi-slams-paras-chhabra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पराग ने शेफाली के बारे में बोलने पर पारस को लताड़ा, कहा था-आसिम के साथ बिस्तर पर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पराग ने शेफाली के बारे में बोलने पर पारस को लताड़ा, कहा था-आसिम के साथ बिस्तर पर...
Tue, 26 Nov 2019 03:45 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 26 Nov 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
बिग बॉस 13 में 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शेफाली शो में बहुत अच्छा खेल रही हैं और दर्शक उन्हें पसंद भी कर रहे हैं। पिछले दिनों वीकेंड के वार में देवोलीना ने शेफाली से बताया था कि पारस कह रहे थे, 'शेफाली, आसिम के साथ एक ही बिस्तर में सोती है । बाहर मेरा भाई बैठा है वो क्या सोचता होगा ।'
Trending Videos
Shefali Zariwala and Parag Tyagi
- फोटो : instagram
बता दें कि पारस, शेफाली को भाभी और उनके पति पराग को भइया कहते हैं ।पारस की इस बात पर शेफाली भड़क गई थीं और पारस को कहा था कि वो मेरे पति हैं आपको उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है । अब इस पूरे मामले पर शेफाली के पति पराग त्यागी का बयान आ गया है । उन्होंने फैसला किया है कि जब पारस घर से बाहर आएंगे तो वो इस बारे में उनसे बात करेंगे ।
shefali
- फोटो : Social Media
पराग ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा, 'शेफाली मेरी पत्नी हैं और पारस ने उनके बारे में जो कुछ कहा, मुझे वो बहुत बुरा लगा। मैं उसके और माहिरा के बारे में भी ऐसा बोल सकता हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कहूंगा। मैं उस तरह का लड़का नहीं हूं जो छोटी-छोटी चीजों को लेकर अपनी पत्नी पर शक करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
shefali
- फोटो : social media
पारस और पराग ने एक शो में साथ काम किया था । इस पर पराग ने कहा, 'सोचिए जरा, हमने एक शो में साथ काम किया है । हम दोस्त बन गए थे । वो मुझे भाई की तरह मानता है । लेकिन अब जो उसने किया है वो बहुत खराब है। मुझे उसपर दया आती है । वो हर लड़की के करीब जाने की कोशिश करता है ।'
विज्ञापन
shefali
- फोटो : Social Media
पराग ने बताया कि वो पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को बहुत अच्छे से नहीं जानते हैं । वो आगे कहते हैं, 'वो घर में गंदगी फैला रहा है । यहां तक कि सलमान भी कई बार उसे गंदा गेम न खेलने के लिए कह चुके हैं । मुझे नहीं लगता कि वो शो में ज्यादा लंबे समय तक टिक पाएगा ।'