बिग बॉस में आए दिन खूब बवाल होते रहते हैं, लेकिन बिग बॉस का ये हफ्ता अपने साथ कुछ ज्यादा ही बवाल लेकर आया। बीते हफ्ते टास्क के दौरान काफी हंगामा हुआ। बीबी ट्रांसपोर्टेशन टास्क के दौरान हुआ माहिरा और सिद्धार्थ का झगड़ा काफी लाइम लाइट में रहा। नौबत तो सिद्धार्थ शुक्ला के बेघर होने तक की आ गई थी, हालांकि बिग बॉस ने उन्हें सजा के तौर पर दो सप्ताह के लिए नॉमीनेट कर दिया।
2 of 5
Mahira, Salmana and Siddharth
- फोटो : voot
शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास ली। इस बार सिद्धार्थ-माहिरा के झगड़े का असर भी देखने को मिला। इस झगड़े के बारे में घरवालों की राय लेने के लिए घर में 'पाप की पोटली' टास्क दिया गया। इस टास्क में सिद्धार्थ और माहिरा को पाप की पोटली दी गई और घरवालों से कहा गया कि दोनों में से जिसके भी ज्यादा पाप हों उनकी पोटली में पाप का काला बॉक्स डाल दें।
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors TV
इसके बाद सभी घरवालों ने अपने-अपने वोट दिए। घर के अधिकतर सदस्यों ने माहिरा की पोटली में सबसे ज्यादा ब्लैक बॉक्स डाले। माहिरा की पाप की पोटली सबसे ज्यादा भर गई। इससे ये साफ हो गया कि घर वाले इन दोनों के बीच हुए झगड़े के बारे में क्या सोचते हैं। खास बात ये रही कि इस टास्क में शहनाज गिल ने भी अपना ब्लैक बॉक्स माहिरा की पोटली में डाला जो सबके लिए हैरानी भरा था।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन किया और माहिरा शर्मा की फटकार लगाई। इसके बाद से माहिरा शर्मा के प्रशंसक भड़क उठे और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कैसे वह इंसान एक महिला की बात समझ पाएगा जिसे खुद ही बहुत गुस्सा आता है। जिसने खुद ही एक महिला पर हाथ उठाया हो।' दूसरे यूजर ने ट्वीट किया- 'क्रिमिनल सलमान जिसने ऐश्वर्या के साथ भी ऐसा किया था।
5 of 5
Siddharth Shukla, Shahnaz Gill
- फोटो : amar ujala
वहीं, सलमान ने सना और सिद्धार्थ के रिश्ते में आई दरार के बारे में भी बात की। सलमान ने सना से कहा कि मैं तुम्हारे बर्ताव से बहुत दुखी हूं। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा, अरहान खान, तहसीन पूनावाला और माहिरा शर्मा हैं, लेकिन सबसे कम वोट्स के चलते तहसीन पूनावाला शो से बाहर हो गए।