बिग बॉस 13 के विनर और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। सिद्धार्थ और शहनाज गिल की दोस्ती भी चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल 2020 में चोरी चुपके शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये शादी लॉकडाउन के दौरान हुई है। यानी रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में ही फैंस के सिडनाज पति पत्नी बन चुके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि ये शादी कोर्ट में हुई है और अभी पारंपरिक तरीके से बैंड बाजा बारात के साथ दोनों के सात फेरे लेना बाकी है।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल
- फोटो : social media
गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के अफेयर की चर्चा एक साल से है लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी है। बिग बॉस खत्म होने के बाद से दोनों हमेशा ही साथ दिखते हैं। फिलहाल सिद्धार्थ और शहनाज दोनों ही अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं और अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल
- फोटो : Instagram
बीते दिनों सिद्धार्थ और शहनाज की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो में में शहनाज गिल की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नजर आईं और सिद्धार्थ शुक्ला भी एक्ट्रेस के साथ ही नजर आ रहे हैं। फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला को सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है। हालांकि, यह एक फैन मेड फोटो थी।
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल
- फोटो : ट्विटर
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात बिग बॉस सीज़न 13 में हुई। इस सीज़न में सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती सभी को हमेशा दोस्ती से ज़्यादा लगी। इसी सीजन के में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को फैंस ने एक कपल मान लिया और उनकी जोड़ी का नाम पड़ गया सिडनाज।
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल
- फोटो : social media
हाल ही में शहनाज गिल के बर्थडे पर भी सिद्धार्थ शुक्ला नजर आए थे। जहां उन्होंने शहनाज के साथ खूब मस्ती की और उन्हें पूल में भी फेंक दिया था। सिद्धार्थ ही नहीं उनकी मां रीता शुक्ला भी शहनाज के बर्थडे बैश में शामिल हुई थीं। जिससे पता चलता है कि शहनाज, सिद्धार्थ के परिवार के काफी करीब आ गई हैं।