बिग बॉस सीजन 13 खत्म हो गया है लेकिन इसकी चर्चाएं अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। शो के कंटंस्टेंट्स अब बाहर आकर सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं जो फैन्स उनसे जानना चाहते थे। शो के दौरान जैसे ब्रेकअप और पैचअप का दौर चला है उससे फैन्स के मन में ढेरों सवाल थे। जिसका जवाब अब धीरे-धीरे फैन्स को मिल रहा है।
Bigg Boss से निकलते ही आसिम ने हिमांशी को पापा से मिलवाया, कर सकते हैं शादी!
बिग बॉस के रनर अप रहे आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी के बारे में तो जानने के लिए फैन्स पहले से ही काफी बेताब थे। शो के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा जिसके बाद आसिम ने हिमांशी को सबके सामने प्रपोज कर दिया। इसके बाद से ही आसिम और हिमांशी के फैन्स के मन में कई सवाल आ गए थे। अब शो से बाहर आकर आसिम ने फैन्स के इन सभी सवालों का जवाब दिया है।
आसिम के शो से बाहर आने के बाद उनसे हिमांशी को लेकर सवाल किया गया। इस सवाल का जवाब भी आसिम ने बड़ी ही बेबाकी से दिया। मीडिया ने जब आसिम से पूछा कि उन्होंने शो में हिमांशी को शादी के लिए प्रपोज किया था तो क्या उनके घरवाले हिमांशी को एक्सेप्ट करेंगे?
इस सवाल के जवाब में आसिम ने कहा, 'हां, बिल्कुल वो मानेंगे। मैंने स्टेज पर हिमांशी को अपने पापा से मिलवाया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मैंने किसी लड़की को अपने पापा से मिलवाया है।' वहीं हिमांशी को लेकर आसिम ने कहा कि 'वह बहुत ही खूबसूरत, इंटेलिजेंट और अच्छी लड़की है। मुझे वह पहले दिन से पसंद है।'
#asimriaz 1st runner up of #bb13 #biggboss13 #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
गौरतलब है कि शो के दौरान हिमांशी और आसिम के बीच प्यार हो गया था। जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते पर कई सवाल उठे थे। वहीं इसे लेकर आसिम के भाई उमर रियाज ने कहा था कि आसिम को हिमांशी से प्यार नहीं है बल्कि ये सिर्फ आकर्षण है। आसिम को अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहिए। वहीं आसिम के पिता ने भी कहा था कि आसिम अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। बहरहाल अब आने वाले दिनों में ही ये देखने को मिलेगा कि आसिम और हिमांशी भविष्य में साथ रहेंगे या नहीं।