'बिग बॉस' सीजन 12 से इस हफ्ते सृष्टि रोडे आउट हो चुकी हैं। सृष्टि को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि इस हफ्ते वह घर से बेघर हो जाएंगी। यहां तक कि जब सलमान खान ने शो के दौरान उनका नाम लिया तो वह बहुत सरप्राइज भी दिखीं। घर से बेघर होते ही सृष्टि ने सभी घरवालों की पोल खोल दी है। इसके साथ ही कई खुलासे भी किए हैं।
2 of 5
Srishty Rode and rohit
- फोटो : twitter
सृष्टि रोडे ने कहा - 'घर से बेघर होकर बहुत बुरा लग रहा है। मैं चाहती थी कि मैं घर में रहूं, मैं डिजर्व भी करती थी अभी कुछ नहीं कर सकती। घर की अच्छी चीजों को बस याद करना चाहती हूं।' जब सृष्टि से उनके और रोहित के रिश्ते को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'हम दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी। मुझे यह नहीं पता कि मेरे पीठ पीछे क्या बातें की जाती हैं।'
3 of 5
Srishty Rode and Karanvir
- फोटो : twitter
सृष्टि ने आगे कहा - 'बस एक चीज परेशान करती थी कि लोग हम लोगों के बारे में पता नहीं क्या सोच रहे थे। जब मैं और रोहित बात करते थे तो साधारण बात होती थी। बाकी लोगों ने बहुत ट्राई किया कि उसे एक अलग एंगल दें। मेरे इमोशनल ब्रेक डाउन के बाद जब उन्हें पता चला कि मैं इन बातों से बहुत प्रभावित होती हूं उसके बाद से सब बंद हो गया। रोहित से ज्यादा अच्छी दोस्ती करणवीर के साथ थी लेकिन वह शादीशुदा थे इसलिए लोगों ने बातें नहीं बनाई।'
4 of 5
deepika kakkar
- फोटो : twitter
दीपिका कक्कड़ के बारे में बात करते हुए सृष्टि ने कहा कि 'सिर्फ एक टास्क था जिसके बाद दीपिका ने मेरे ऊपर बहुत चिल्लाया था। उन्हें बहुत बुरा लगा था। जिसके बाद मैंने उनसे माफी भी मांगी थी। श्रीसंथ को पता था कि मेरा स्टेटमेंट क्या है लेकिन उस वक्त उन्होंने मुझे रोकने की कोशिश नहीं की। यह बात मेरे लिए सरप्राइजिंग थी। काश मैं दीपिका को बता पाती कि श्रीसंथ को पता था सबकुछ फिर भी उन्होंने उसे तब नहीं रोका जब वह मेरे ऊपर गुस्सा कर रही थीं।'
5 of 5
Srishty Rode
- फोटो : twitter
जब सृष्टि से पूछा गया कि जीतने का जज्बा किसमें है तो उन्होंने कहा कि 'सब में वह जज्बा है। बस घरवालों का गेम ऊपर नीचे होता रहता है।' इसके साथ ही सृष्टि ने कहा कि 'वह टॉप 2 में करणवीर बोहरा और सुरभि राणा को देखती हैं।' आपको बता दें, इस बार घर से बेघर होने के लिए दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, मेघा, जसलीन मथारू, रोहित और सृष्टि रोडे नॉमिनेट थीं।