{"_id":"5bb6140b867a5528f51ee6cc","slug":"bigg-boss-12-jasleen-matharu-puts-lipstick-song-start-funny-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनूप जलोटा की जसलीन ने बिग बॉस के घर में लगाई लिपस्टिक तो बजने लगा- 'लॉलीपॉप लागेलू...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: अनूप जलोटा की जसलीन ने बिग बॉस के घर में लगाई लिपस्टिक तो बजने लगा- 'लॉलीपॉप लागेलू...'
Thu, 04 Oct 2018 06:52 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jasleen matharu
Link Copied
'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में नॉमिनेशन टास्क के बाद से ही भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) और उनकी पार्टनर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) के बीच कभी दूरियां कभी नजदीकियां तो कभी पूरा भावुक माहौल दिखाई दे रहा है। जहां जलोटा अपनी जसलीन से नाराज हैं और उनसे बात भी नहीं कर रहे, वहीं जसलीन लगातार उन्हें मनाने में लगी हैं। इन सब के बीच 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' का एक वीडियो बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें जसलीन का एक बहुत ही मजेदार वाकया दिखाया जा रहा है।
2 of 5
jasleen matharu
अगर आप बिग बॉस के फैन हैं तो आपने ये जरूर देखा होगा कि सुबह जब जसलीन उठती हैं तो सबसे पहले बिस्तर के अंदर ही लिपस्टिक लगाते देखी जाती हैं। इस वीडियो में भी वह बिस्तर में लिपस्टिक लगाती देखी जा सकती हैं लेकिन इसके साथ ही वीडियो में एक बड़ा ही मजेदार गाना बजता है और यही इसके वायरल होने की वजह है।
3 of 5
jasleen matharu
दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि लिपस्टिक लगाकर जब जसलीन बाहर आती हैं तो इस पर भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना बज उठता है- 'लगावेलू जब लिपस्टिक।' यह पूरी सिचुएशन ऐसी बनती है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वहीं एक अन्य वीडियो में फिर से जसलीन और जलोटा के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। वीडियो में जसलीन और अनूप के अलावा सौरभ पटेल, दीपक ठाकुर और सोमी खान नजर आ रही हैं। वहीं, जसलीन और अनूप एक दूजे से दूर बैठे हुए हैं। ऐसे में अनूप ने जसलीन को देखते हुए कहा कि 'तुम्हारे कानों के टॉप्स बहुत अच्छे लग रहे हैं, इस पर जसलीन हंसती हुई बोलती हैं कि मेरे टॉप्स के साथ मेरे बाल भी शोभा दे रहे हैं, इतने में अनूप मौके का फायदा उठाकर बोलते हैं कि अगर कुर्बानी टास्क में ये बाल कटवा लिये होते तो हम नॉमिनेट ना होते।'
विज्ञापन
5 of 5
jasleen matharu
वहीं, अनूप की ये बात सुन वहां मौजूद सौरभ, दीपक, सोमी और जसलीन हंसते हुए सोच में पड़ जाते हैं। इसके बाद अनूप,जसलीन से कहते हैं कि 'अगर कोई तुम्हारे कपड़े किडनैप कर ले और कहे कि अनूप को दे दो और कपड़े ले जाओ तो तुम अपने कपड़ों के लिए मुझे दे दोगी। लेकिन इस पर जसलीन ने कहा कि नहीं 'मैं आपको नहीं दूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।