फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: अनूप जलोटा ही नहीं 19 साल बड़े इस सिंगर को भी डेट कर चुकी हैं जसलीन, खुद किया खुलासा

Mon, 22 Oct 2018 09:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu have to do date Sukhwinder Singh before anup jalota
इन दिनों छोटे परदे का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 12 चर्चा में है। विचित्र जोड़ियों के साथ शुरू हुए सीजन में इस बार बहुत कुछ देखने को मिल रहा है, लेकिन शो में सबसे ज्यादा जो चर्चा हो रही है वह भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की। जसलीन अनूप से करीब 37 साल छोटी हैं। यह दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। बिग बॉस के घर में जसलीन को लेकर उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा हुआ है जो उनके फैंस को हैरान कर सकता है। 
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu have to do date Sukhwinder Singh before anup jalota
दरअसल बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट को अपनी जिंदगी के सीक्रेट (राज) बताने थे। इस दौरान उन्होंने बताया है कि अनूप जलोटा से पहले वह बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह को डेट कर चुकी हैं। यह बात जानने के बाद घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए। सुखविंदर से भी जसलीन करीब 19 साल छोटी हैं। खास बात यह है कि जसलीन ने सुखविंदर के बारे में कभी भी अनूप जलोटा को नहीं बताया था। 
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu have to do date Sukhwinder Singh before anup jalota
वहीं दूसरी ओर शो में जैसे ही जसलीन ने अपने सीक्रेट के बार में बताया तो अनूप जलोटा बिल्कुल भी हैरान नहीं दिखे। बल्कि उन्होंने बताया कि जसलीन और सुखविंदर के रिलेशन के बारे में उन्हें पहले से ही पता था। अनूप ने कहा कि यह बात उन्हें जसलीन के करीबी ने पहले ही बता दी थी। हालांकि उन्होंने कभी यह बात जसलीन के आगे जाहिर नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu have to do date Sukhwinder Singh before anup jalota
जसलीन मथारू के अलावा शो में अन्य सदस्यों ने भी अपने जिंदगी के कई राज खोलो जो बेहद चौंकाने वाले रहे। वहीं बात करें सुखविंदर सिंह की तो उन्होंने 'कर हर मैदान फतह', 'लाई वी न गई' और 'छइयां छइयां' जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्हें बॉलीवुड के बेहतरीन गायकों में से एक माना जाता है। 
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu have to do date Sukhwinder Singh before anup jalota
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में पहुंचने से पहले सभी कंटेस्टेंट को अपनी जिंदगी के कुछ सीक्रेट्स के बारे में शो के मेकर्स को बताना होता है। फिर शो के बीच में एक खास टास्क के दौरान इन सीक्रेट्स का खुलासा करना होता है। अनूप जलोटा और जसलीन मथारू बिस के सीजन 12 में पहले दिन से चर्चा में हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed