बिग बॉस 11 में फाइनल तक पहुंचने वाले इकलौते कॉमनर रहे पुनीश शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वे घर से बाहर भी बंदगी के साथ टाइम स्पेंट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को दिल्ली के एक क्लब में पार्टी करते हुए देखा गया है। इस दौरान पुनीश-बंदगी ने अपने वैलेनटाइंस डे के प्लान को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो घर के अंदर शुरू हुई ये प्रेम कहानी। अब बिग बॉस खत्म होने के बाद भी जारी है। पुनीश के साथ बंदगी अक्सर डेट पर जाती है। हालांकि बीते दिनों घर के बाहर चल रहा ये इश्क सबके सामने आ ही गया। 'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए खुद बंदगी ने अपने वैलेनटाइंस डे प्लान को लेकर खुलासे किए।
बंदगी ने बताया कि वो और पुनीश बाली में अपना वैलेनटाइंस डे सेलिब्रेट करने वाले हैं। अपने प्लान के बारे में बंदगी कहती हैं कि, 'मैं हमेशा से वहां जाना चाहती थी। हम मेरे बर्थडे के आसपास वहां के लिए उड़ान भरेंगे और वैलेटाइन वीक वहीं बीताने का इरादा है।
याद हो कि इस कपल ने बिग बॉस के घर के अंदर ही ये प्लान बना लिया था। जिसका बाद में खुद सलमान खान ने जमकर मजाक बनाया था। वैसे अभी कुछ दिनों ही पहले बिग बॉस 11 की एक और कंटेस्टेंट बेनाफ्शा अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण के साथ छुट्टी बिताते नजर आईं थीं। थाइलैंड के बीच से आई बेनाफ्शा की बिकनी फोटोज ने भारत में पड़ रही ठंड में टेंपरेचर बढ़ा दिया था।