फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Music Director Dhananjay Mishra Passes Away Known For Superhit Song Rinkiya Ke Papa

Dhananjay Mishra Death: 'रिंकिया के पापा' के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन, भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर

Thu, 04 Jun 2020 04:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 04 Jun 2020 04:13 PM IST
सार

  • भोजपुरी इंडस्ट्री के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन।
  • 'रिंकिया के पापा' गाने के लिए थे मशहूर।

विज्ञापन
Bhojpuri Music Director Dhananjay Mishra Passes Away Known For Superhit Song Rinkiya Ke Papa
धनंजय मिश्रा डेथ - फोटो : Social Media

विस्तार

मनोरंजन जगत से एक के बाद एक लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। हाल ही में हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक बासु चटर्जी के निधन की खबर सामने आई। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर आई है। 'रिंकिया के पापा' गाने के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धनंजय का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। इस बात से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

विज्ञापन


धनंजय मिश्रा के निधन की जानकारी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने दी है। काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही धनंजय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में काजल ने लिखा, 'निश्चय ही यह एक बहुत दुखद सूचना है! कम उम्र में उनका यूं जाना पीड़ित करता है! इंडस्ट्री को उनकी कमी हमेशा सालती रहेगी! मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। और इस कठिन समय में उनके परिवार को दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निश्चय ही यह एक बहुत दुखद सूचना है ! कम उम्र में उनका यूं जाना पीड़ित करता है ! Industry को उनकी कमी हमेशा सालती रहेगी ! मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। और इस कठिन समय में उनके परिवार को दुख सहने के सामर्थ्य प्रदान करे। 🙏

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on



गौरतलब है कि धनंजय मिश्रा भोजपुरी के सुपरहिट गाने 'रिंकिया के पापा' के लिए पहचाने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंस्ट्री को बेहतरीन गाने दिए हैं। जिनमें लव मैरिज, जय वीरू, दबंग सरकार, संघर्ष, नागराज, कसम पैदा करनेवाले की, निरहुआ सटल रहे, भूमिपुत्र, दरोगाजी चोरी हो गईल और श्रीमान ड्राईवर बाबू शामिल है।

पढ़ें: Basu Chatterjee Death: मशहूर निर्देशक बासु चटर्जी का निधन, 'रजनीगंधा' और 'चितचोर' जैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed