पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा दर्शक वर्ग उनका प्रशंसक है। फिल्मों के अलावा पवन सिंह अपनी गायिकी के लिए लिए भी जाने जाते हैं। इसी कड़ी में उनका गाया एक गाना सुनाते हैं जो लोगों को खूब पसंद आया। यूट्यूब पर इस गाने ने धमाल मचा दिया है।
गाना ‘जियब बोल कईसे’ को पवन सिंह और पामेला जैन ने अपनी आवाज दी है। यह एक दर्दभरा गीत है। गाने की लोकप्रियता का इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। पवन सिंह ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है।
इस गाने को अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री सहर अफशा पर फिल्माया गया है। इससे पहले भी दोनों कई वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अगर आपने अभी तक ये गाना नहीं देखा है और जुदाई गाने आपको पसंद आते हैं तो यह भी आपको जरूर पसंद आएगा। गाना एक कपल के किरदार के इर्द गिर्द घूमता है जो अलग हो गया है।
बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी सितारों के फिट अभिनेताओं में से एक हैं। वे अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह अक्सर अपने इंस्टग्राम पर अपनी बॉडी दिखाते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उनकी यह तस्वीर फिल्म शूट के दौरान की है।