फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri film is going to be made by the name of Hathi Mere Saathi Yash Kumar Mishra will play Lead role

Haathi Mere Saathi: ‘हाथी मेरे साथी’ का अब होगा भोजपुरी अवतार, केरल के जंगलों में शूटिंग की तैयारियां शुरू

Fri, 21 Apr 2023 10:18 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Apr 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri film is going to be made by the name of Hathi Mere Saathi Yash Kumar Mishra will play Lead role
‘हाथी मेरे साथी’ भोजपुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'नफरत की दुनिया को छोड़ के प्यार की दुनिया में, खुश रहना मेरे यार…’ आज भी यह गीत जब सुनने को मिलता है तो आंखों में आंसू आ जाते है। मोहम्मद रफी का गाया यह फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का गाना है जो साल 1971 रिलीज हुई थी। इसमें राजेश खन्ना और तनूजा की मुख्य भूमिकाएं थी। जानवरों और इंसान के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित  इससे बेहतर फिल्म नहीं हो सकती है। अब भोजपुरी में भी 'हाथी मेरे साथी' के नाम से फिल्म बनने जा रही है। इसी नाम से साल 2021 में राणा दग्गुबाती की भी एक फिल्म रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन

भोजपुरी में बनने जा रही फिल्म 'हाथी मेरे साथी' में लीड भूमिका यश कुमार मिश्रा निभाने जा रहे हैं। यश कुमार मिश्रा कहते हैं, 'हमारी फिल्म राजेश खन्ना की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की कहानी से काफी अलग है। वह तो अपने आप में एक कल्ट फिल्म है, उस फिल्म के साथ अपनी फिल्म की तुलना करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है, लेकिन हमारी भी कोशिश यही होगी कि हम एक अच्छी फिल्म बनाएं।  इस फिल्म की कहानी के जरिए समाज को हम हाथी के प्रति जागरूकता का संदेश देना चाहते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुरी में बनने जा रही फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का निर्देशन संजय श्रीवास्तव करने जा रहे हैं। संजय श्रीवास्तव ने बताया, 'हाथी मेरे साथी' की शूटिंग हम लोग सितंबर से केरल के जंगल में करेंगे। अगले महीने हम लोग केरल में लोकेशन देखने जाएंगे। हमारी फिल्म में पांच हाथी है। केरल से प्रशिक्षित हाथी लेंगे और शूटिंग के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा कि हाथियों को किसी भी प्रकार की हानि ना पहुंचने पाए, इसलिए जानवरो के डॉक्टर की टीम हमेशा शूटिंग के दौरान मौजूद रहेगी। शूटिंग से पहले  भारतीय पशु कल्याण बोर्ड से जो भी औपचारिकता है, उसे पूरी कर ली जाएगी।'
MC Stan- Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलते दिखे एमसी स्टैन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

फिल्म की प्रोड्यूसर निधि मिश्रा ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए कहा, 'हाथी मेरे साथी' का निर्माण बहुत ही बड़े पैमाने पर होने जा रहे है। इस फिल्म में जानवरों  और इंसान के बीच अटूट प्रेम देखने को मिलेगा ही, साथ ही यह फिल्म एक खास संदेश भी देती नजर आएगी। फिल्म की पूरी शूटिंग केरल के जंगल में होगी। एक महिला प्रोड्यूसर होने के नाते मेरी हमेशा ही ऐसी कोशिश रही है कि भोजपुरी सिनेमा में साफ सुथरी फिल्में बनाई जाए,जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सके।'
Pamela Chopra: पामेला चोपड़ा के निधन पर भावुक हुईं फरीदा जलाल, DDLJ के समय को याद करते हुए कही यह बात

साल 1971 में रिलीज राजेश खन्ना की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' सबसे ज्यादा व्यावसायिक सफलता हासिल करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन एम. ए. तिरुमुगम ने किया था और फिल्म की पटकथा सलीम-जावेद और संवाद इंदर राज आनंद ने लिखे थे। वहीं, राणा दग्गुबती की साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हाथी मेरे साथी' व्यावसायिक रूप से उतनी सफल फिल्म नहीं रही। यह फिल्म तमिल में 'कादन', तेलुगु में 'अरन्या' के नाम से रिलीज हुई थी। प्रभु सोलोमन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राणा दग्गुबाती के अलावा  विष्णु विशाल, पुलकित सम्राट और श्रिया पिलगांवकर की मुख्य भूमिकाएं थी।
Shivaji Satam: सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन बन इंडस्ट्री में छाए शिवाजी, अभिनेता के नाम दर्ज है यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed