बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बाद अब कोरोना वायरस ने भोजपुरी स्टार्स को अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। फिलहाल, आम्रपाली दुबे घर पर ही क्वारंटीन हैं। आम्रपाली ने अपने पोस्ट के जरिए अपने फैंस से उन्हें दुआओं में याद रखने की अपील की है।
पांच खबरेंः भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना संक्रमित और सोनू सूद ने किया बोर्ड परीक्षा रद्द करने का समर्थन
लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आये अभिनेता सोनू सूद अभी भी लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। सोनू सूद हर मामले में अपनी बात भी खुलकर रखते हैं और कभी भी किसी सही बात का समर्थन करने से भी पीछे नहीं हटते। कोरोना महामारी एक बार फिर से तेजी से फैल रही है और ऐसे में परीक्षाएं कराना अहम मुद्दा बन गया है। ऐसे में सोनू सूद ने छात्रों को प्रमोट करने पर सहमति जताई है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोनू सूद ने किया बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का समर्थन, बोले- छात्रों को प्रमोट करें
टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अंकिता अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की के साथ अपने रिश्ते के पूरे हुए तीन साल की जर्नी के बारे में दिखाया है।
अंकिता लोखंडे के रिलेशनशिप को पूरे हुए तीन साल, खास मौके पर अभिनेत्री ने साझा किया खूबसूरत वीडियो
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपने फैंस को खुशखबरी दी थी। श्रेया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्रेया ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जो कि वायरल हो गई हैं। दरअसल, श्रेया घोषाल का बेबी शावर रखा गया था और इसी की खास तस्वीरें उन्होंने शेयर कर दी हैं।
कोरोना संक्रमण के बीच ऑनलाइन मनाया गया श्रेया घोषाल का बेबी शावर, खूबसूरत तस्वीरें कीं साझा
बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा फिल्मों से भले ही कुछ समय से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का की तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने भाई करनेश शर्मा के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का अपने भाई के साथ टेबल पर अखबार पढ़ती नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने साझा की बचपन की तस्वीर तो भाई ने किया मजेदार कमेंट, वायरल हो रही फोटो